न्यूज़भारत

चेन्नई बंदरगाह से मदुरवॉयल कॉरिडोर दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा

देश को दिसंबर 2024 तक सबसे लंबा कॉरिडोर मिलने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि साल 2024 के आखिर में तमिलनाडु में चेन्नई बंदरगाह से मदुरावॉयल कॉरिडोर की परियोजना पूरी हो जाएगी।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नये भारत में बाधा रहित मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में काम करते हुए तमिलनाडु में चेन्नई बंदरगाह से मदुरावॉयल कॉरिडोर की परियोजना को 5800 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि 20.5 किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित एलिवेटेड स्ट्रेच को 4 खंडों में विकसित किया जाएगा जो चेन्नई बंदरगाह के अंदर शुरू होकर मदुरवॉयल इंटरचेंज के बाद समाप्त हो जाएगा।

गडकरी ने कहा कि यह परियोजना दिसंबर 2024 तक पूरी हो जाएगी और यह चेन्नई जाने वाले बंदरगाह यातायात के लिए एक समर्पित फ्रेट कॉरिडोर के रूप में काम करेगी। इससे चेन्नई बंदरगाह की रखरखाव क्षमता में 48 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जिसके कारण इस बंदरगाह पर प्रतीक्षा समय 6 घंटे कम हो जाएगा।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *