न्यूज़भारत

बाजार में मिलेगी कोरोना वैक्सीन, कीमतें हुई तय

कोरोना के बढ़ते कदम के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन की कीमतों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के अनुसार राज्य सरकारों को यह 400 रुपये जबकि जबकि निजी अस्पतालों को इसके लिए 600 रुपये चुकाने होंगे। अभी सरकारी अस्पतालों में यह वैक्सीन मुफ्त में लगा रही है जबकि निजी अस्पतालों में इसकी कीमत 250 रुपये है। अगले महीने से प्राइवेट अस्पतालों में कोविशील्ड वैक्सीन लगाने के लिए आपको 700 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।

सभी सरकारी अस्पतालों में अभी यह मुफ्त में ही मिलेंगी। क्योंकि अधिकतर राज्यों ने इसे मुफ्त में ही लगाने का ऐलान किया है। 1 मई से 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों की कोरोना वैक्सीन भी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीईओ अडार पूनावाला ने एक बयान में कोविशिल्ड के कीमत के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों के लिए इस वैक्सीन की कीमत 400 रुपये होगी जबकि निजी अस्पतालों को यह 600 रुपये में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अगले दो महीनों में वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाकर इसकी कमी दूर की जाएगी। आने वाले दिनों में 50 फीसदी वैक्सीन केंद्र सरकार को वैक्सीनेशन प्रोग्राम को दी जाएगी जबकि बाकी वैक्सीन राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों को मिलेगी।

साथ ही पूनावाला ने यह भी कहा कि भारत सरकार के निर्देश के बाद वैक्सीन की कीमत तय की गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में वैक्सीनों की कीमत के मुकाबले भारत में वैक्सीन की कीमत काफी कम है। अमेरिकी वैक्सीनों की कीमत 1500 रुपये से अधिक है जबकि रूसी और चीनी वैक्सीनों की कीमत 750 रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि अभी हर कंपनी को वैक्सीन की आपूर्ति करना संभव नहीं है और उन्हें सरकारी और निजी अस्पतालों के जरिए वैक्सीन लेनी चाहिए। 4-5 महीने बाद वैक्सीन रीटेल और ओपन मार्केट में उपलब्ध करा दी जाएगी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *