अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

दो पतियों को छोड़ आशिक संग रहने लगी लड़की, फिर हो गई प्रेग्नेंट, अब किराए के कमरे में इस हाल में मिली

उमाकांत त्रिपाठी।UP Crime News: प्रेम में कभी-कभी नतीजे इतने भयानक होते हैं कि आपकी रूह कांप जाती है. कन्नौज की 28 साल की अंगूरी के साथ ऐसा ही हुआ. प्रेगनेंट अंगूरी की उसके किराए के कमरे में सड़ी-गली लाश मिली है. यह मामला गुरग्राम के डूंडाहेड़ा गांव से सामने आया है. पुलिस ने बताया है कि अंगूरी 7 महीने की प्रेगनेंट थी. पुलिस ने अंगूरी से जुड़ी जो कहानी बताई है वो आपके होश उड़ा देगी. इस कहानी का खुलासा तब हुआ जब पुलसि ने अंगूरी के लिव-इन पार्टनर 30 साल के अनुज को पकड़ने में कामयाबी हासिल की.

जानें- अनुज ने अंगूरी की क्या कहानी बताई?
अनुज ने पुलिस को बताया है कि- 31 अक्टूबर की शाम को पैसों के लेन-देन को लेकर उसकी अंगूरी के साथ लड़ाई हो गई थी. गुस्से में आकर उसने दोनों हाथों से अंगूरी का गला पकड़ लिया और इसी दौरान महिला की मौत हो गई. यह अनहोनी देख अनुज के होश उड़ गए और वह अंगूरी को कमरे में बंद कर फरार हो गया.

अनुज ने बताया है कि- अंगूरी ने 2023 में सबसे पहले मोहम्मद सदरुद्दीन से शादी की थी. लेकिन वो उससे कुछ दिन बाद ही अलग रहने लगी और फिर उसने 2024 में विशाल नामक शख्स से कोर्ट मैरिज कर ली. विशाल के साथ भी अंगूरी का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला. फिर वो इसी दौरान आरोपी अनुज के संपर्क में आई. अनुज का उसके किराए के कमरे पर आना जाना हुआ और इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए. इसकी वजह से अंगूरी प्रेग्नेंट हो गई.

 

Related Posts

1 of 835

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *