अपराध

अंधाधुंध गोलीबारी से दहल उठा बेतिया, 7 लोगों को लगी गोलियां

बिहार में तो अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ ही दिन पहले बेगुसराय में हुए गोलीकांड की तरह आज बेतिया में भी एक गोलीकांड का मामला देखने को मिला है। जहां अपराधियों ने 7 लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कुछ लोगों का हालत चिंता जनक है। पुलिस मामले की छानबीन करके घटना का कारण और अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

यह पुरी घटना बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। इस थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गोलाघाट डुमरी के अहिरौली गांव में 3 बदमाशों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।

Related Posts

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *