अपराध

नोएडा सेक्टर 49 में विवाहिता ने की आत्महत्या, जांच शुरु

नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-74 की ‘सुपरटेक केपटाउन सोसायटी’ में रहने वाली एक विवाहिता ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-74 की ‘सुपरटेक केपटाउन सोसायटी’ में रहने वाली खुशबू भटनागर सोमवार को उनके फ्लैट में पंखे से लटकी मिली।

खुशबू के पति विभोर सक्सेना और उनके पिता राजीव भटनागर गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के उचित कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में खुशबू के पिता राजीव भटनागर ने थाना सेक्टर-49 में शिकायत दर्ज कराई है और उसके पति वभोर सक्सेना तथा उसके परिवार के लोगों पर खुशबू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

बार डांसर निकली ड्रग्स क्वीन, आलीशान घर से मिली 6 करोड़ की ड्रग्स, ये केस पढ़कर हैरान हो जाएंगे

खबर इंडिया की।महाराष्ट्र के कल्याण में टिटवाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को घर बुलाया, आंखों पर पट्टी बांधकर कुर्सी पर बैठाया, फिर जला दिया, मौत.!

खबर इंडिया की। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने…

1 of 60

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *