उमाकांत त्रिपाठी।सिद्धार्थनगर में चार बच्चों की मां अपने 15 साल छोटे भांजे के साथ फरार हो गई। पति ने पुलिस से शिकायत की तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची। जहां पुलिस ने समझौता कराना चाहा, लेकिन पति ने पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया।
पति ने कहा कि- एक साल पहले भी पत्नी भाग चुकी है। 15 दिन बाद लौटकर आ गई थी। माफी मांगने पर मैंने उसे साथ रख लिया था। अब 10 दिन पहले फिर फरार हो गई। पत्नी मुझे जहर देकर मार सकती है। इसलिए दोबारा साथ नहीं रख सकता। इसके बाद महिला अपने प्रेमी भांजे के साथ रहने को राजी हो गई।
अब जानिए पूरा घटनाक्रम…
18 साल पहले हुई थी शादी
पूरा मामला भवानी गंज थाना क्षेत्र के परसा मुर्तुजा गांव का है। गांव में रामचरण (42) का परिवार रहता है। घर में मां-पिता हैं। 18 साल पहले रामचरण की शादी भवानी गंज थाना क्षेत्र के गरबाहिया की रहने वाली जानकी (40) के साथ हुई थी।
शादी के बाद दोनों के 4 बच्चे हुए। दो बेटा और दो बेटी। 4 साल पहले ही जानकी की मुलाकात रामचरण के घर से 3 किमी दूर रहने वाले भांजे सोनू (25) से हुई। सोनू मुंबई में रहता था। दोनों में धीरे-धीरे बात होने लगी। दोनों के बीच अफेयर हो गया। 1 साल पहले जानकी अपने भांजे सोनू के साथ भाग गई।
अब जाने कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
जानकी ने बताया, 2007 मेरी शादी हुई थी। मेरे चार बच्चे हैं। चार साल पहले सोनू के घर में एक कार्यक्रम था। मैं भी वहां गई थी। वहीं पर मेरी मुलाकात सोनू से हुई। फिर हम दोनों ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया। धीरे धीरे हमारी बात ज्यादा होने लगी। हम दोनों में प्यार हो गया। फिर सोनू मेरे घर मिलने आने लगा। तीन साल तक ऐसे चला। फिर एक दिन हम दोनों ने शादी करने का फैसला किया।एक साल पहले मैं सोनू के साथ भाग गई। हमने कोर्ट मैरिज कर ली। 15 दिन साथ रहे। बच्चों से बात हुई तो उनके लिए मैं सोनू को छोड़कर वापस आ गई। लेकिन मेरे पति मुझे परेशान करने लगे। इसलिए मैं फिर सोनू के साथ चली गई। उसने थाने में शिकायत कर दी। लेकिन अब मैं सोनू के साथ ही रहूंगी। मैं तो उससे शादी भी कर चुकी हूं।
अब जाने पति ने क्या कहा?
रामचरण ने बताया,कि- मैं मुंबई में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता हूं। बच्चों ने जब मेरी पत्नी के बारे में बताया तो मैं घर आ गया। यहीं पर रहने लगा। जब एक साथ पहले ये भाग तो 15 दिन बाद वापस आ गई। मुझसे माफी मांगी तो मैंने रख लिया। लेकिन कुछ दिन बाद फिर वह बात करने लगी।













