अपराध

आतंकवाद पर पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, कहा-अब आतंकी अपने घरों में भी डरते हैं

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा है और कहा कि अब आतंकी अपने घरों में भी असुरक्षित महसूस करते हैं, जबकि पिछली सरकारों में आतंकवाद के चलते लोग असुरक्षित महसूस करते थे। एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी ने ये भी कहा कि- पिछली सरकारों ने वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति की, लेकिन अब हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोगों का विश्वास सरकार में बहाल हो।

अब आतंकी अपने घरों में भी डरते हैं-पीएम मोदी
कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि-उन्होंने शनिवार को एक प्रदर्शनी के दौरान 26/11 के मुंबई हमले से जुड़ी रिपोर्ट्स को देखा। उस समय आतंकवाद लोगों को डराता था और लोग असुरक्षित महसूस करते थे, लेकिन अब समय बदल गया है और अब आतंकवादी ही अपने घरों में असुरक्षित महसूस करते हैं।

लोगों की आकांक्षाएं है हमारी नीति का आधार-पीएम
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने वोटबैंक की राजनीति की, जबकि मौजूदा सरकार लोगों का विश्वास सरकार में बहाल करने की कोशिशों में जुटी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का मंत्र जनता की सरकार, जनता के लिए है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत अभूतपूर्व आकांक्षाओं से भरा हुआ है और हमने इन आकांक्षाओं को अपनी नीतियों का आधार बनाया है। हमने 10 वर्षों में बीते 70 साल से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए हैं।

देश के युवा जोखिम लेने के लिए है तैयार-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि- आजादी के बाद की सरकारें लोगों में उस उत्साह का संचार नहीं कर पाईं, जो जोखिम लेने के लिए जरूरी था। बीते 10 वर्षों में हमने देश के युवाओं में जोखिम लेने की क्षमता विकसित की है। इसी का नतीजा है कि देश में अब 1.25 लाख पंजीकृत स्टार्टअप हैं और अब युवा देश को गौरवान्वित करने के लिए ललायित है। अपनी सरकार की स्वच्छता नीति की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि- शौचालय निर्माण से न सिर्फ देश में स्वच्छता बढ़ी है बल्कि इससे बड़ी संख्या में रोजगार का निर्माण भी हुआ।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 58

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *