उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं से 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने को कहा।
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक के दौरान पीएम मोदी ने उनसे कहा कि- वे महिलाओं, युवाओं और किसानों की बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित करें और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं के वीडियो प्रसारित करें।
मतदाताओं को करें जागरूक-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच पार्टी के संदेश का प्रचार करने के लिए चिकित्सक जैसे पेशेवर लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए कहा। महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को विपक्ष के झूठ के बारे में मतदाताओं को जागरूक करना चाहिए।मोदी ने कहा,कि-मैं जहां भी गया, मैंने अपने कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करते देखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपना प्रतिनिधि बताया। मोदी ने कहा कि- भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को विजयी बनाने के लिए हर घर तक संदेश पहुंचाना होगा।
महायुति से खुश है जनता-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र में महायुति सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने पर इसका ध्यान पिछली अघाड़ी सरकार से अलग है। “मेरा बूथ सबसे मजबूत” पहल के तहत महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में, पीएम मोदी ने कहा,कि-महायुति सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने की कोशिश कर रही है। यही हमारी सरकार और अघाड़ी सरकार के बीच का अंतर है, और लोग इस अंतर को महसूस कर रहे हैं।उन्होंने रेखांकित किया कि महाराष्ट्र के लोग महायुति सरकार के 2.5 साल के कार्यकाल से बेहद संतुष्ट हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “लोग चाहते हैं कि हमारी सरकार अगले 5 साल तक सत्ता में रहे। हमने पूरे महाराष्ट्र में इसे महसूस किया है।
मेहनत सफल करने का वक्त आ गया है-पीएम मोदी
बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों की भी प्रशंसा की, चुनावों से पहले उनकी कड़ी मेहनत को स्वीकार किया। उन्होंने कहा,कि-पिछले कई महीनों से आप सभी लोकतंत्र की सबसे बड़ी तपस्या के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। अब चुनाव का दिन बहुत नजदीक है। आपने पिछले कई महीनों में जो साधना की है, उसके सिद्ध होने का समय आ गया है।















