अपराध

17 साल के ब्वॉयफ्रेंड के लिए शबनम से शिवानी बनी तीन बच्चों की मां, सड़क हादसे में घायल हुआ था पति तो कम उम्र के आशिक पर आया दिल.!

उमाकांत त्रिपाठी।कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, यह एक भावना है जो किसी भी उम्र में हो सकती है…इस कहावत को सच कर दिखाया है अमरोहा के शिवा और शबनम ने. दरअसल, शबनम ने शिवा से शादी कर ली है. अब आप कहेंगे कि- इसमें अनोखा क्या है? तो आपको बता दें कि तीन बच्चों की मां शबनम ने जिस शिवा से शादी की है, वो अभी साढ़े 17 साल का है और 12वीं कक्षा का छात्र है. इस शादी की अब खूब चर्चा है. शादी के बाद शबनम ने अपना नाम बदलकर शिवानी रख लिया है और अपने पति को तलाक भी दे दिया है. इस बीच यूपी Tak ने दोनों से खास बातचीत की है. शिवा और शिवानी का कहना है कि वो दोनों शादी करने के बाद बहुत ज्यादा खुश हैं और अब उनके जीवन में कोई दखल अंदाजी न करे.

2 निकाह के बाद शबनम ने शिवा को चुना
आपको बता दें कि- ये हैरान कर देने वाला मामला अमरोहा के सैद नगली थाना क्षेत्र से सामने आया है. जानकारी मिली है कि शिवा से शादी से पहले शबनम के 2 निकाह हो चुके थे. पहला निकाह अलीगढ़ में हुआ था. मगर वहां शादी टूटने के बाद उसका दूसरा निकाह 8 साल पहले अमरोहा के सैद नगरी में हुआ था. इस शादी से उसके 3 बच्चे भी हैं. मगर 1 साल पहले उसका पति सड़क हादसे में घायल हो गया. इसी दौरान शबनम का संबंध पड़ोस के रहने वाले किशोर से बन गए. शिवा क्लास-12 का छात्र है. शिवा और शबनम को एक-दूसरे से प्यार हो गय. अब शबनम ने शिवा के लिए अपने दूसरे पति और बच्चों को भी छोड़ दिया है. इसी के साथ शबनम ने अपने दूसरे पति से भी तलाक ले लिया है.

जानिए-शिवा और शिवानी ने क्या कहा?
शिवानी ने कहा,कि- मेरा पहला नाम शबनम था लेकिन अब मेरा नाम शिवानी है. मैंने शिवा जी से शादी कर ली है और मैं इस शादी से बहुत खुश हूं. कोई भी मेरी जिंदगी में कोई दखल अंदाजी ना करे क्योंकि इन्हे मैंने अपनी खुद की खुशी से अपनाया है. मैं बहुत खुश हूं.”

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 26

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *