न्यूज़

भगौड़े नीरव मोदी पर ईडी का बड़ा एक्शन, हॉन्गकॉन्ग में इतनी संपत्ति ज़ब्त

भारतीय बैंकों से धोखाधड़ी कर विदेश भागे हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। एजेंसी ने हॉन्गकॉन्ग में नीरव मोदी की 253.62 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस संपत्ति में हीरे, ज्वेलरी और बैंक में जमा रकम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, अब तक नीरव मोदी की ओर से धोखाधड़ी के मामले में 2650.07 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। फिलहाल पंजाब नेशनल बैंक समेत कई वित्तीय संस्थाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाला नीरव मोदी ब्रिटेन में रह रहा है। उसके प्रत्यर्पण के लिए भी सरकार की ओर से प्रयास किए गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।

बता दें, जून के आखिरी सप्ताह में ही उनके प्रत्यर्पण के मामले में एक और आपत्ति दायर की है। इस मामले में अब अदालत ने अक्टूबर में सुनवाई का फैसला लिया है। इससे साफ है कि नीरव मोदी का प्रत्यर्पण का मामला और जटिल हो गया है। नीरव मोदी के वकील ने अदालत में कहा कि यदि उसका प्रत्यपर्पण किया जाता है तो वह आत्महत्या कर सकते हैं। ऐसे में उनका प्रत्यर्पण करना गलत होगा।

यही नहीं नीरव मोदी का कहना है कि उसे भारत की जेलों में बेहद खराब स्थिति में रहना होगा। इस बीच ईडी की इस कार्रवाई ने नीरव मोदी पर थोड़ा शिकंजा जरूर कसा है। गौरतलब है कि शराब कारोबारी विजय माल्या, हीरा कोराबारी मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के देश से धोखाधड़ी कर भागने के मामले में अकसर सरकार विपक्ष के हमलों का भी सामना करती रही है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *