न्यूज़भारत

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे में अब दशहरे पर होगी महाभारत, ग्राउंड के लिए दोनों मैदान में

इस साल दशहरे पर मुंबई के शिवाजी पार्क में महाभारत देखने को मिल सकती है। कारण है- एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच शिवसेना को लेकर चल रही वर्चस्व की जंग। दरअसल, मुंबई नगर निकाय के मुताबिक, दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क की बुकिंग के लिए उद्धव ठाकरे और सीएम एकनाथ शिंदे दोनों समूहों की तरफ से आवेदन आए हैं। दशहरा रैली शिवसेना के लिए हमेशा से ही बड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम रहा है। बालासाहेब ठाकरे के दौर से ही इस पार्क में हर साल दशहरा रैली होती रही हैं। जिसमें प्रदेश भर के शिवसैनिकों का जमावड़ा होता है। ऐसे में दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क की बुकिंग करके एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के बीच शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।

मुंबई के नगर निकाय ने शुक्रवार को कहा कि उसे उद्धव ठाकरे और शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुटों से दशहरा रैली के लिए विशाल शिवाजी पार्क को बुक करने के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह रैली हमेशा से शिवसेना के राजनीतिक कैलेंडर के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम रहा है। यह सिलसिला बालासाहेब द्वारा शुरू किया गया और अब उद्धव ठाकरे इसे आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन, जून में एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद सेना में विभाजन के कारण शिवसेना दो खेमों में बंट गई है। शिंदे महाराष्ट्र के मुखिया हैं और प्रदेश की सत्ता उनके हाथ में है। शिंदे कई मौकों पर खुद को असली शिवसैनिक भी कह चुके हैं। 

इस बार दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क में महाभारत तय है। रैली के लिए शिंदे और उद्धव दोनों गुटों ने अपनी दावेदारी पेश की है। नगर निकाय के मुताबिक, पहला आवेदन 22 अगस्त को शिवसेना के ठाकरे धड़े का था और दूसरा गणेश उत्सव से ठीक पहले शिंदे समूह की तरफ से आया।’ 

गौरतलब है कि इससे पहले, उद्धव ठाकरे ने कहा था कि उनकी पार्टी पहले की तरह शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करेगी, जबकि उनके बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया था कि रैली के लिए पार्टी के आवेदन को अधिकारियों से बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *