दुनियान्यूज़

एलन मस्क का फिर से धमाका, Twitter को पुराने ऑफर प्राइस पर खरीदने को हुए तैयार

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क एक बार फिर ट्विटर को खरीदना चाहते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने अपने पुराने ऑफर पर ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव रखा है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर को $54.20 प्रति शेयर पर खरीदने का प्रस्ताव दिया है, जो पुरानी ट्विटर डील के बराबर है।

इस खबर के बाद ट्विटर के शेयर मंगलवार को 12% चढ़े। मस्क द्वारा मूल डील को रद्द करने के बाद विवाद के कोर्ट पहुंचने से पहले यह प्रस्ताव सामने आया है।

गौरतलब है कि अप्रैल में ट्विटर के साथ डील करने के बाद मस्क पीछे हटने के लिए महीनों से कोशिश कर रहे थे। ट्विटर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एलन मस्‍क ने कहा था कि डील करते वक्त ट्विटर ने उन्हें व्यापार के संबंध में भ्रामक जानकारी दी थी।

मस्क ने कहा था कि ट्विटर से बॉट अकाउंट्स यानी फेक अकाउंट्स की डिटेल्स मांगी तो ट्विटर ने देने से इनकार कर दिया।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *