न्यूज़मनोरंजनरोमांस

राघव- परीणीति के शादी का फर्स्ट लुक: एक्ट्रेस ने कहा इस दिन का लंबे समय से था इंतजार, ऑफ व्हाइट रंग के लहंगे में दिखी परीणीति

सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे के हो गए। रविवार को उदयपुर की होटल लीला पैलेस में शादी की रस्में निभाई गईं। दोनों की शादी की फोटोज भी सामने आ गई हैं। फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा- नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी। आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला। हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे।

नाव से बारात लेकर पहुंचे थे राघव

इससे पहले रविवार दोपहर 3 बजे राघव अपने परिवार और दोस्तों के साथ नाव में बारात लेकर पहुंचे थे। 18 बोट में बैंड-बाजों के साथ बारात पहुंची तो परिणीति के घरवालों ने भी जमकर स्वागत किया और फूल बरसाए।

सफेद फूलों की थीम पर सजा होटल, विदाई में गाया गाना..तेनु लेके मैं जावांगा

दो दिनों तक चले कार्यक्रम में पूरे होटल को सफेद फूलों से सजाया गया था। स्वागत द्वार से लेकर होटल को सफेद रंग के फूलों से सजाया। जिस विटेंज कार में दूल्हा राघव गए थे उस पर भी सफेद रंगे के फूल थे।

जब बारात की एंट्री हुई तो राघव के लिए दूल्हे का सेहरा सॉन्ग प्ले किया गया। वहीं, विदाई के दौरान जब तेनु लेके मैं जावांगा सॉन्ग प्ले किया तो राघव भी अपनी दुल्हन को देख ये गाना गाने लगे।

आज निकलेंगे मेहमान, राघव और परिणीति का शेड्यूल तय नहीं

दो दिनों तक चले शादी के कार्यक्रम के बाद अब आज से मेहमानों के लौटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। विदाई के बाद रविवार रात को द लीला में रिसेप्शन रखा गया था।

अब सोमवार सुबह 8 बजे की पहली फ्लाइट से कई मेहमान मुंबई और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान सुबह 11:30 बजे डबोक एयरपोर्ट से विशेष विमान से रवाना होंगे।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *