न्यूज़

गौतम अडानी ने 495 करोड़ रुपये में NDTV पर लगाया दांव

अडानी समूह की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड ने मीडिया हाउस NDTV में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। अडानी समूह NDTV यानी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड में 29.18% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

वहीं, खुली पेशकश के जरिए एनडीटीवी में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

इस तरह अडानी समूह की कुल हिस्सेदारी 55 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी और वह मीडिया कंपनी में मेजर स्टेकहोल्डर कहलाएगी। यह डील करीब 495 करोड़ रुपये में होने की उम्मीद है।

इस बीच, NDTV के शेयर मंगलवार को 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 376.55 रुपये पर बंद हुए हैं।

आपको बता दें कि NDTV एक प्रमुख मीडिया हाउस है। करीब तीन दशक से मीडिया इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाने वाली इस कंपनी के तीन नेशनल न्यूज चैनल- एनडीटीवी 24×7, एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी प्रॉफिट हैं।

इसकी मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति भी है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर इसकी मजबूत फैन फॉलोइंग है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *