न्यूज़भारत

Happy Independence Day: इस स्वतंत्रता दिवस घर पर बनाए तिरंगा ढोकला, जानिए इसकी रेसिपी

आज 15 अगस्त का दिन है जिस दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था। इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। लोग इस दिन जश्न मनाते और पतंगे उड़ाते है। घर की रसोई से तरह-तरह के व्यंजनो की खुशबू आती है।

इस दिन को खास बनाने के लिए आप भी अपनी रसोई में तिरंगा ढोकला की ये टेस्टी रेसिपी बनाकर आनंद उठाइये। चलिए पढ़ते है, कैसे बना सकते है आप तिरंगा ढोकला।

सामग्री-
-सूजी – 250 ग्राम
-बेसन – 1 कप (100 ग्राम)
-दही – 1 कप
-खाने वाला रंग- हरा और केसरिया
-तेल – 4 टेबल स्पून
-नींबू – 2
-हरी मिर्च – 4
-ताजा नारियल – 2-3 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
-हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
-सरसों के दाने – 1 छोटी चम्मच
-तिल – 1 छोटी चम्मच
-करी पत्ता – 15 – 20
-नमक – स्वादानुसार

विधि-
तिरंगा ढोकला बनाने के लिए तीन अलग अलग रंग के बैटर तैयार करने होंगे। इसके लिए सबसे पहले 250 ग्राम सूजी को अलग-अलग प्याले में बाराबर मात्रा में निकाल लें। हरा बैटर बनाने के लिए खाने वाला हरा रंग सूजी में मिला लें। केसरिया बैटर बनाने के लिए इसमें डार्क ऑरेंज रंग मिला लें और सफ़ेद वाले बैटर को ऐसे ही रहने दें।

अब अलग-अलग प्याले में रखे बैटर में फेंटा हुआ दही और आधा छोटी चम्मच नमक डालकर मिला लें और तीनों प्यालों को 10-15 मिनट के लिए ढक कर रख दें। ऐसा करने से सूजी अच्छे से फूल जाएगी। अब कुकर में पानी डालकर गर्म करें। अब कुकर के कंटेनर में चिकनाई लगाकर इसमें अलग-अलग रंग का मिश्रण भरें और इसे कुकर में डाल दें।

गैस की आंच हल्की रखें और कुकर में सीटी ना लगाएं। इसे मीडियम आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं। इसके बाद कुकर का ढक्कन खोलकर देखें और चाकू की नोक ढोकले में डालकर देखें कि कहीं ये चिपक तो नहीं रहा है।
अगर ठीक है तो इसे कुकर से निकालकर अलग-अलग रखें। ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कर लें। ढोकला प्लेट में पलट कर निकालें। चाकू से अपने मनपसन्द आकार में ढोकला काट लें।

तड़का बनाएं-
कड़ाही को गैस पर चढ़ाएं। अब इसमें 1 टेबल स्पून तेल डालें, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद गैस कम कर दीजिए और तेल में करी पत्ता, तिल डाल कर हल्का सा भून लीजिए। इसमें लम्बाई में कटी हुई हरी मिर्च डाल कर हल्का सा भून लीजिए। मसाला भूनकर तैयार है, गैस बन्द कर दें। इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर डालिये। कद्दूकस नारियल को ऊपर से डाल कर गार्निश करें। आपका टेस्टी तिरंगा ढोकला बनकर तैयार है।

Related Posts

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *