न्यूज़स्वास्थ्य

मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को किया अलर्ट

कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स ने पूरी दुनिया में डर के हालात बना दिया है। अबतक 6000 से अधिक लोग इस संक्रमण से संक्रमित हो गए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की माने तो दुनियाभर में मंकीपॉक्स से संक्रमितों की संख्या में 77 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। अब भारत में भी कुछ लोगों में मंकीपॉक्स के लक्षण देखे गए हैं।

उत्तर प्रदेश और केरल के कुछ लोगों में मंकीपॉक्स का संक्रमण मिला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, मंकीपॉक्स पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली संक्रमण है। इसके लक्षण चेचक के समान होते हैं। दुनियाभर में अभीतक इस संक्रमण से दो लोगों की मृत्यु हो गयी है। बता दें, मंकीपॉक्स के अधिकतर मामलें यूरोप और अफ्रीका में पाए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि यह रहस्यमयी बीमारी उन पुरुषों को प्रमुख रूप से प्रभावित करती है जिन्होंने पुरुषों के साथ ही यौन संबंध बनाये हैं, वहीं आबादी के अन्य समूहों में संक्रमण का कोई संकेत नहीं देखा गया।

भारत सरकार भी अब मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले को देखते हुए सभी एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि राज्यों को पॉइंट ऑफ एंट्री यानी जिन भी जगहों से लोग आ रहे हैं, वहां चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इन जगहों पर बीमारी की निगरानी वाली टीम से लेकर डॉक्टरों तक की तैनाती के लिए कहा गया है। साथ ही जिन लोगों में लक्षण पाए जाएं, उनकी जांच के साथ उनके संपर्क में रहने वालों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। सरकार ने कहा है कि राज्यों में आने वाले ठिकानों पर टेस्टिंग और निगरानी भी बढ़ाने की जरूरत है। मरीजों को आइसोलेट करने के साथ उनके इलाज की व्यवस्था भी तुरंत की जाए। उनकी समय-समय पर निगरानी कर ठीक होने तक इलाज जारी रखा जाए, ताकि किसी को भी मृत्यु से बचाया जा सके।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 886

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *