न्यूज़भारतहेडलाइंस

क्या आपकी राशि में है सुख-शांति या होने वाला है धन-लाभ,जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल(aaj ka rashifal)

उमाकांत त्रिपाठी।मेष- विनम्रता और सद्भावना से काम लें. परिवार के बड़ों का आदर सम्मान रखें. कामकाजी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. पेशेवरों का समर्थन मिलेगा. आत्मविश्वास बल पाएग. आर्थिक मजबूती रहेगी. परिवार के लोगों से तालमेल बढ़ेगा. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में सहज रहें. सुख सौख्य में वृद्धि बनी रहेगी. प्रबंधन प्रशासन पक्ष बेहतर रहेगा. अनुशासन बढ़ाएंगे. निजी जीवन में रुचि बढ़ेगी. भवन वाहन के मामलों में तेजी आएगी. पूर्वाग्रह में न आएं.

 

वृष- पहल पराक्रम का भाव बनाए रखेंगे. सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता लाएंगे. साहस पराक्रम से काम लेंगे. वाणिज्य व्यापार में प्रभावी रहेंगे. चहुंओर का वातावरण अनुकूल होगा. पेशेवर यात्रा संभव है. आवश्यक सूचनाएं साझा करेंगे. संबंधियों से करीबी रहेगी. संपर्क संवाद में रुचि लेंगे. करियर व्यवसाय में सफलता पाएंगे. महत्वपूर्ण बात रख पाएंगे. वरिष्ठजन सहयोग देंगे. समझ बेहतर बनी रहेगी. बंधु बांधवों से तालमेल बढ़ेगा. अपनों के साथ से उत्साहित बने रहेंगे.

मिथुन- स्वजनों व परिचितों से आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. कुल कुटुम्ब में सुख सौख्य बना रहेगा. पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा. रहन सहन श्रेष्ठ बनाए खेंगे. योग्यता प्रदर्शन के अवसर बने रहेंगे. वाणी व्यवहार में प्रभावी रहेंगे. चहुंओर तेजी दिखाएंगे. लेनदेन से जुड़े मामले पक्ष में बने रहेंगे. परंपरागत व्यवसाय में तेजी रखेंगे. नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे. स्वजनों का आगमन होगा. धनधान्य संपदा के मामले पक्ष में रहेंगे. रक्त संबंधियों से जुड़ाव बढ़ाएंगे. नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी.

कर्क- रचनात्मकता का स्तर बढ़त पर बना रहेगा. सृजन के प्रयासों को बढ़ाएंगे. जीवन स्तर बेहतर बना रहेगा. सुख सौख्य बढ़ेगा. आधुनिक विचारों और कार्यां में रुचि बढ़ाएंगे. जिम्मेदारों से मेलजोल बढ़ाएंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. पेशेवरों और वरिष्ठों से भेंट होगी. अनुबंधों में सक्रियता आएगी. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. लाभ के अवसर रहेंगे. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. वादा निभाएंगे. तेजी से आगे आने की सोच रखेंगे. चर्चा के केंद्र में रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्य आगे बढ़ाएंगे.

 

सिंह- सहजता और सावधानी बनाए रखने का समय है. स्वार्थ संकीर्णता का त्याग करें. व्यवहारिक आदान प्रदान बेहतर बना रहेगा. दूर देश की यात्रा कर सकते हैं. खर्च निवेश में रुचि रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगा. दान दिखावे में रुचि रहेगी. लोभ प्रलोभन में नहीं आएंगे. सफेदपोश ठगों से दूरी रखेंगे. धैर्य बनाए रखेंगे. रिश्तों को मजबूती मिलेगी. जिम्मेदारी निभाने में आगे रहेंगे. कामकाज में सतर्कता बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्टता लाएंगे. न्यायिक विषय गति लेंगे. उतावलापन न दिखाएं.

कन्या- कार्य़क्षेत्र में अपेक्षित प्रदर्शन से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी. प्रभावपूर्ण संपर्कां का लाभ उठाएंगे. भेंट के अवसर बढ़ेंगे. साहस और पराक्रम बना रहेगा. करियर कारोबार में बड़ा लक्ष्य रखेंगे. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे. वरिष्ठ जन सहयोगी होंगे. मित्रगण साहस बढ़ाएंगे. यात्रा की संभावना है. श्रेष्ठ प्रयासों को गति देंगे. संपर्क संवाद बेहतर बना रहेगा. अच्छा प्रदर्शन करेंगे. मित्रता संवार पर रहेगी. व्यक्तिगत मामलों में प्रयास बढ़ाएंगे. विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रयास बनेंगे.

तुला- संबंधियों से सहज रहेंगे. आपसी संवाद बेहतर बनाएंगे.योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहें. पारिवारिक पक्ष संवरेगा. प्रबंधन के मामलों में उत्साहित रहेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. लाभ और विस्तार बढ़त पर रहेगा. सूचनाओं का आदान प्रदान रहेगा. फोकस बनाए रहेंगे. जल्दबाजी में न आएं. पैतृक कार्यं बनेंगे. विविध विषयों को आगे बढ़ाएंगे. सहजता से अधिकारियों का समर्थन मिलेगा. चर्चाओं में बेहतर रहेंगे. जोखिम लेने की सोचेंगे.

वृश्चिक- सभी मामलों में समता संतुलन बढ़ाएंगे. योजनागत कार्य गति पाएंगे. धैर्य व विश्वास बढ़ेगा. भाग्यबल चहुंओर प्रभावशाली परिणाम पाएंगे. लक्ष्यों को साधने में सफल होंगे. प्राथमिकता सूची बनाकर तैयारी से आगे बढ़ेंगे. संपर्क संवाद बल पाएगा. निसंकोच बने रहेंगे. वाणिज्यिक प्रयास बेहतर बनेगा. आध्यात्मिक विषयों में रुचि बनाए रखेंगे. पेशेवर शिक्षा पर जोर रहेगा. योजनाओं कार्यां पर जोर देंगे. सहकारिता व साझेदारी में वृद्धि होगी. बड़ी सोच बनाए रखेंगे. अवरोध दूर होंगे.

धनु- धैर्य व धर्म का साथ बढ़ाएं. वक्त मिलेजुले परिणामों को बनाए रखने वाला है. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. सूझबूझ और समझदारी से कार्य करेंगे. जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचेंगे. परिजनों का सहयोग रहेगा. खानपान में सात्विकता रखेंगे. सेहत से समझौता न करें. अनजानों से दूरी रखें. लापरवाही से बचें. नियमों की अनदेखी से बचें. वाद विवाद बहस में न पड़ें. तैयारी से आगे बढ़ें. जिद जल्दबाजी में न आएं. आकस्मिकता बनी रह सकती है. सहनशीलता बनाए रखेंगे. अपनों के सुझावों पर ध्यान देंगे.

मकर- सबके साथ बेहतर संवाद व संपर्क रखेंगे. कार्यव्यवस्था पर फोकस रहेगा. अतिउत्साह न दिखाएं. आत्मविश्वास से तेजी से आगे बढ़ेंगे. करियर व्यापार में साझा प्रयास बल पाएंगे. औद्योगिक मामलों में गति आएगी. स्थायित्व को बल मिलेगा. व्यवस्था मजबूत होगी. सूझबूझ से बनाए रखेंगे. संबंधों में शुभता सहजता बढ़ेगी. अपनों के साथ सुखद समय बिताएंगे. खानपान में सात्विकता रखेंगे. नेतृत्व क्षमता बल पाएगी. संबंधों का लाभ उठाएंगे. लक्ष्य साधने में सफल होंगे. भूमि भवन के कार्यां में तेजी रखेंगे.

कुंभ- मेहनत से परिणाम पक्ष में बनाए रखेंगे. करियर कारोबार में संतुलन सहजता बढ़ाएं. सेहत संबंधी मामलो में लापरवाही न दिखाएं. कामकाजी संबंधों में रुटीन बनाए रखें. उधार के लेनदेन से बचें. समकक्षों से तालमेल रहेगा. सेवाभावना मेहनत से जगह बनाए्रंगे. व्यापार में अपेक्षित सफलता संभव है. कामकाज में सतर्कता बरतेंगे. श्रमशीलता बनाए रहेंगे. कार्यक्षेत्र में नियम अनुशासन बढ़ाएंगे. सूझबूझ और सजगता से काम लेंगे. प्रबंधन में अनुकूलता रहेगी. खर्च व निवेश पर अंकुश रखें.

मीन- मित्रों का साथ समर्थन बढ़ेगा. उमंग उत्साह से कार्य करेंगे. अनुपालन अनुशासन बनाए रहेंगे. इच्छित प्रयास फलित होंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे. आर्थिक मामलों में विश्वास बढ़ेगा. सजगता एवं सतर्कता बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनेंगे. संस्कार परंपराओं में गति आएगी. प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे. युवा बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कला कौशल संवार पाएंगे. बुद्धिबल से सफलता पाएंगे. अध्ययन अध्यापन में रुचि बनी रहेगी. सीख सलाह बनाए रखेंगे. शै़क्षक गतिविधियां बढ़ेंगी.

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 767

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *