न्यूज़भारतमनोरंजन

कृति-पुलकित की हल्दी सेरेमनी: कपल ने हल्दी की जगह इस्तेमाल की मुल्तानी मिट्टी, बताई अनोखी वजह

खबर टीम इंडिया की। कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने बीते 15 मार्च को शादी की है। अब कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी के फोटोज शेयर किए हैं। इस सेरेमनी से कपल ने एक नया ट्रेंड शुरू किया है। शेयर किए गए फोटोज में कृति और पुलकित एक दूसरे को हल्दी के बजाय मुल्तानी मिट्टी लगाते नजर आ रहे हैं।

जमकर किया एंजाय
हल्दी सेरेमनी की इन फोटोज में कृति और पुलकित जमकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां मेहमान उन्हें हल्दी लगाते नजर आए वहीं दूसरी तरफ पुलकित डांस करते भी दिखे। एक फोटो में कृति पुलकित का कुर्ता फाड़ती भी नजर आ रही हैं।हल्दी सेरेमनी के लिए पुलकित ने येलो कलर का फ्लोरल प्रिंट कुर्ता चूज किया जिसे उन्होंने व्हाइट पायजामा से पेयर किया। वहीं, कृति ऑरेंज को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। उन्होंने मांग टीका और इयररिंग्स से अपना लुक कम्पलीट किया।

सामने आई ये वजह
इन फोटोज को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी हल्दी थोड़ी अनकन्वेंशनल थी। हमने मुल्तानी मिट्टी के पैक में शगुन के लिए एक चुटकी हल्दी का यूज किया। यह पैक खास तौर पर पुलकित और मेरी स्किन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था, क्योंकि दूल्हा और दुल्हन को चमकना है ना। हल्दी सेरेमनी के लिए पुलकित ने येलो कलर का फ्लोरल प्रिंट कुर्ता चूज किया जिसे उन्होंने व्हाइट पायजामा से पेयर किया। वहीं, कृति ऑरेंज को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। उन्होंने मांग टीका और इयररिंग्स से अपना लुक कम्पलीट किया।

Related Posts

1 of 789

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *