दुनियान्यूज़

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु कैसे हुई? जानिए उनके डेथ सर्टिफिकेट से

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्काटलैंड के बालमोरल कासल में मौत होने के तीन हफ्ते बाद गुरुवार को उनका मृत्य प्रमाणपत्र जारी हो गया है।

द नैशनल रिकॉर्ड्स ऑफ स्कॉटलैंड ने यूके की दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ-II का मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी किया है जिसमें उनके निधन का कारण ‘बुढ़ापा’ बताया गया है।

8 सितंबर, 2022 को महारानी का स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल में 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। इस दस्तावेज़ पर महारानी की बेटी प्रिंसेज़ एन्ने ने हस्ताक्षर किए हैं।

https://twitter.com/MaxFosterCNN/status/1575478837562945537?s=20&t=9-1w-53z6KqDJ3NLoElAYQ

डेथ सर्टिफिकेट के दसवे पॉइंट्स में कॉज ऑफ डेथ का कॉलम है जिसमें लिखा है ओल्ड ऐज यानी वृद्धावस्था। बारवें कॉलम में राजकुमारी ऐनी का नाम है, जिन्हे महारानी के मौत के बारे में जानकारी दी गई।

महारानी एलिजाबेथ, जिन्होंने ब्रिटेन की महारानी के रूप में 70 साल तक शासन किया, बकिंघम पैलेस ने बताया था कि पिछले साल के अंत से “एपिसोडिक मोबिलिटी प्रॉब्लम” से पीड़ित थीं, इस वजह से उन्हें अपने लगभग सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 877

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *