न्यूज़

IMD Heavy Rain Alert: कई राज्यों के लिए अधिक और बहुत अधिक बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने 20-22 अगस्त तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अधिक और बहुत अधिक बारिश होने की संभावना जताई है।

झारखंड व ओडिशा में 20 अगस्त, महाराष्ट्र में 21-22 अगस्त और गुजरात में 23 अगस्त को बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल, गोवा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी बारिश हो सकती है।

हाइलाइट्स

  1. मध्य प्रदेश के चार जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी
  2. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में अगले 12 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है
  3. भारी बारिश के कारण रात के समय वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई
  4. ओडिशा में भारी बारिश के कारण कई नदियों के उफनाने से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया

दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे चला गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *