दुनियान्यूज़भारतराजनीति

ये तो बस शुरुआत है… इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, तो खुश हुए पीएम मोदी, जानिए क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी।भारत हाल में जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी बड़ी इकॉनमी बन गया है लेकिन तीसरे नंबर पर पहुंचने में उसे समय लगेगा। लेकिन सिविल एविएशन के मामले में भारत नंबर 3 बन चुका है। देश का हवाई यात्रा उद्योग बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अब भारत यात्रियों की संख्या के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। भारत के आगे अब चीन और अमेरिका रह गए हैं। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस इंडस्ट्री की देश का जीडीपी में 1.5 फीसदी हिस्सेदारी है और इसमें 77 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

पीएम मोदी ने भी सोमवार को कहा कि- भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। यह यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि और UDAN जैसी योजनाओं के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए विश्व स्तरीय हवाई अड्डा बुनियादी ढांचे में भारी निवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय विमान कंपनियों ने 2,000 से अधिक विमानों के ऑर्डर दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह तो बस शुरुआत है।

जानें- 2047 तक कितने एयरपोर्ट होंगे
IATA के शिखर सम्मेलन में बोलते हुए मोदी ने कहा कि- हमारी एयरलाइंस दोहरे अंकों की वृद्धि हासिल कर रही हैं। UDAN योजना की सफलता भारतीय नागरिक उड्डयन में एक सुनहरा अध्याय है। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक UDAN योजना से लगभग 50 करोड़ भारतीयों को लाभ होगा। UDAN योजना का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाना है। इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि भारत में 2047 तक 350 हवाई अड्डे होंगे।

IATA के भारत, नेपाल और भूटान के कंट्री डायरेक्टर अमिताभ खोसला ने कहा कि भारत एविएशन सेक्टकर में इस मुकाम पर इसलिए पहुंचा है क्योंकि यहां की एयरलाइंस मजबूत हैं। कनेक्टिविटी बढ़ी है और एयरपोर्ट का ढांचा भी बेहतर हुआ है। एविएशन इंडस्ट्री देश में रोजगार, आर्थिक गतिविधियों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने में बहुत मदद करती है। 2024 में निर्धारित उड़ानों में 77.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो लगभग 13 लाख हो गई हैं। इनमें से ज्यादातर उड़ानें घरेलू हैं। भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा एयर कार्गो बाजार भी बन गया है। 2023 में यहां 33 लाख टन हवाई माल का परिवहन हुआ।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *