न्यूज़

भारत को 29 जुलाई को मिलेगा पहला इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 29 जुलाई, 2022 को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (जीआईएफटी सिटी) का दौरा करेंगे, जो भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) है।

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) की आधारशिला भी रखेंगे, जो देश में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के विकास और विनियमन के लिए एकीकृत नियामक है। आईएफएससीए के मुख्यालय भवन की एक प्रतिष्ठित संरचना के रूप में परिकल्पना की गई है। जो एक अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में जीआईएफटी-आईएफएससी की बढ़ती हुई प्रसिद्धि और प्रभाव को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री जीआईएफटी-आईएफएससी में भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज, इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (आईआईबीएक्‍स) का शुभारंभ करेंगे।

यह एक्‍सचेंज भारत में सोने के वित्तीयकरण को बढ़ावा देने के अलावा, जवाबदेह सोर्सिंग और गुणवत्ता के आश्वासन के साथ कुशल मूल्य खोज की सुविधा भी प्रदान करेगा। यह भारत को वैश्विक सर्राफा बाजार में अपना सही स्थान हासिल करने और अखंडता और गुणवत्ता के साथ वैश्विक मूल्य श्रृंखला की सेवा करने के लिए सशक्त बनाएगा। यह भारत को एक प्रमुख उपभोक्ता के रूप में वैश्विक सर्राफा बाजार की कीमतों को प्रभावित करने में सक्षम बनाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि भी करता है।

प्रधानमंत्री एनएसई आईएफएससी-एसजीएक्स कनेक्ट का भी शुभारंभ करेंगे। इस कनेक्ट के तहत, सिंगापुर एक्सचेंज लिमिटेड (एसजीएक्स) के सदस्यों द्वारा दिए गए निफ्टी योगिको (डेरिवेटिव्ज़) पर सभी ऑर्डर का ‘एनएसई-आईएफएससी ऑर्डर मैचिंग और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म’ पर भेजकर मिलान किया जाएगा। यह कनेक्ट जीआईएफटी-आईएफएससी में डेरिवेटिव्‍ज़ बाजारों में तरलता को मजबूत बनाकर अधिक से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों को साथ लाएगा और जीआईएफटी-आईएफएससी में वित्तीय इको-सिस्‍टम पर सकारात्मक प्रभाव का भी सृजन करेगा।

इस कनेक्‍ट के माध्‍यम से भारत और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों से ब्रोकर-डीलरों द्वारा डेरिवेटिव्‍ज़ के व्‍यापार के लिए बड़ी संख्या में भाग लेने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान भी कई अन्‍य प्रमुख घोषणाएं की जाएंगी।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 763

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *