न्यूज़

भारतीय नौसेना के जहाज ने दक्षिण कोरिया की यात्रा पूरी की

भारतीय नौसेना के जहाजों शिवालिक एवं कामोर्ता ने 21 से 23 नवंबर 2022 तक बुसान में अपने प्रवास के दौरान आरओके नौसेना के साथ कई गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें आधिकारिक और सामाजिक बातचीत, क्रॉस-डेक दौरे और खेल कार्यक्रम शामिल थे। 

भारतीय नौसेना के दोनों पोतों के कमांडिंग अधिकारियों ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया फ्लीट के कमांडर वाइस एडमिरल कांग डोंग हुन से भी मुलाकात की, जिन्होंने भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का स्वागत किया और भारतीय नौसेना तथा आरओके नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। वाइस एडमिरल कांग ने आईएनएस शिवालिक का दौरा किया और आरओके में भारत के राजदूत श्री अमित कुमार के साथ बातचीत की।

बुसान से प्रस्थान पर शिवालिक और कामोर्ता ने आरओके नेवी शिप नो जोक बोंग के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास किया। इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ मैत्री और बढ़ती हुई अंतःक्रियाशीलता को दर्शाया।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *