उत्तरप्रदेश की रैलियों में पीएम मोदी का सपा-कांग्रेस पर तंज, पूछा- सत्ता में आए तो क्या राम मंदिर को अस्पताल बना दोगे?

उत्तरप्रदेश की रैलियों में पीएम मोदी का सपा-कांग्रेस पर तंज, पूछा- सत्ता में आए तो क्या राम मंदिर को अस्पताल बना दोगे?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इटावा और सीतापुर में रैली को संबोधित किया। इटावा में पीएम ने कहा- शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बने, यह कुप्रथा इस चायवाले ने तोड़ दी। 5 साल पहले कांग्रेस का शाही परिवार चुनाव के समय मंदिर-मंदिर घूम रहा था।कांग्रेस के शहजादे ने कोट के ऊपर जनेऊ पहन लिया था। मगर, इस बार मंदिर के दर्शन बंद हैं। पीएम ने मंच से मुलायम सिंह को याद किया। साथ ही शिवपाल यादव की चुटकी भी ली। मुलायम सिंह के सगे भाई (शिवपाल यादव) भाजपा को जिताने की अपील कर रहे हैं। उनके दिल की बात जुबान पर आ ही गई।

सीतापुर में पीएम बोले
सीतापुर में पीएम ने कहा- मोदी जब तक जिंदा है, SC, ST, OBC का आरक्षण को खत्म नहीं होने देगा। मैं छोटी काशी की इस धरती से सवाल उठा रहा हूं कि क्या सत्ता में आए तो राम मंदिर को भी अस्पताल बना दोगे? क्या काशी विश्वनाथ पर भी बुलडोजर चलाओगे? मोदी बड़े सपने लेकर चलता है। अब तक हो हुआ है, वह ट्रेलर है।

पीएम मोदी बोले
मैं छोटी काशी की इस धरती से सवाल उठा रहा हूं कि क्या सत्ता में आए तो राम मंदिर को भी अस्पताल बना दोगे? क्या काशी विश्वनाथ पर भी बुलडोजर चलाओगे? 10 साल में बहुत विकास कार्य हुए हैं। मोदी बड़े सपने लेकर चलता है। अब तक हो हुआ है। वह ट्रेलर है।अभी तो बहुत काम करना है। इस देश का एक भी इंसान ऐसा नहीं होगा कि जो कहे कि मोदी की सरकार आई और मुझे कुछ नहीं मिला। मुझे इतना काम करना है। मुझे केले के तने से फाइबर बनाने वाली बहनों को मजबूत करना है।वह कह रहे हैं कि मोदी जो मुफ्त राशन दे रहा है। गरीबों के घर का चूल्हा जलता रहे। मोदी की गारंटी है ये योजना जारी रहेगी। गरीब का बच्चा भूखा नहीं सोना चाहिए। यह कहते हैं कि हम इस योजना को भी खत्म कर देंगे। मोदी ने जो ट्रेन शुरू की है। उसको भी बंद कर देंगे।

पीएम मोदी बोले
सपा कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि धारा-370 को वापस लाएंगे। इन लोगों ने अंबेडकर का ऐसा अपमान किया है। बाबा साहब ने संविधान पूरे हिंदुस्तान के लिए बनाया था। लेकिन कांग्रेस ने पूरे देश में संविधान लागू नहीं किया।सपा-कांग्रेस की आपके मकान, घर में रखे जेवर और कैश पर है। इन्होंने कहा है कि आपके पास जो है उसका एक्सरे निकालेंगे। मैंने कांग्रेस का एक्सरे निकाल दिया है। आपके पास जो अतिरिक्त संपत्ति है, उसे लूट लेंगे। कहते हैं संपत्ति लेकर बांटेंगे। किसको बांटेंगे? मनमोहन सिंह ने कहा था कि हमारे देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमान का है। यह अपने वोट बैंक को देंगे।क्या सरकार को अपने पूर्वजों की संपत्ति छीनने देंगे? माता-बहनों का मंगलसूत्र छीनने देंगे क्या? क्या अपने खेत के टुकड़े होने देंगे? आप मुझे बताइए। आपको लूटने के इरादे रखने वाले को घर भेजेंगे कि नहीं।

पीएम मोदी बोले
पूरे देश में ओबीसी को आरक्षण मिलता है। कर्नाटक में भी मिलता है। इन्होंने रातों रात एक फतवा निकला। उस पर ठप्पा मार दिया कि कर्नाटक में जितने भी मुसलमान हैं। उनको रातों रात ओबीसी बना दिया। एक कागज निकालकर वह रातों रात ओबीसी बन गए। जिन ओबीसी को 27% आरक्षण मिलता था। उसमें लूटा। पिछले दरवाजे से चोरी की। यह जो कर्नाटक में किया।वह पूरे हिंदुस्तान में करेंगे। धर्म के आधार पर आरक्षण पर डाका डालेंगे। क्या इसमें हमारा पासी, कुर्मी, यादव, लोधी, दलित, शाक्य, कुशवाह इन सबका आरक्षण रातों रात लूट जाएगा। जो हक आपको मिला है उसमें डाका डालने का काम चल रहा है। मैं आपको गारंटी देने आया हूं। जब तक मोदी जिंदा है। मैं संविधान पर इनको कोई भी खेल खेलने नहीं दूंगा। मैं धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने दूंगा। एससी, ओबीसी को आरक्षण रत्ती भर भी नहीं छेड़ने दूंगा।

पीएम मोदी बोले
अब मुस्लिम समाज भी इन वोट बैंक के ठेकेदारों से छिटक रहा है। इसलिए मुस्लिम वोट बैंक को बचाने के लिए ये लोग खुलेआम तुष्टिकरण कर रहे हैं। इन्होंने अपना घोषणा पत्र मुस्लिम लीग की छाप वाला बना डाला है। हमारे संविधान निर्माताओं ने खुद नेहरू जी ने 75 साल पहले संविधान बन रहा था तो साफ-साफ कहा था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन, वे धर्म के आधार पर आरक्षण दे रहे हैं। वह देश को बेचने के लिए जमीन तैयार की है। अब कर्नाटक का उदाहरण सुनकर आप चौंक जाएंगे। इसे आप गांव-गांव जाकर बताना।

पीएम मोदी बोले
2014 के पहले, 10 साल आपने कांग्रेस और इंडी गठबंधन का काम देखा है। याद कीजिए, उन्होंने देश और प्रदेश का क्या हाल कर रखा था। ये इंडी गठबंधन वाले सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव बांध कर रखते थे। देश की पुलिस, देश की एजेंसियों को आतंक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने दी जाती थी। यहां यूपी में भी यही हाल था।तुष्टीकरण की राजनीति अब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के शहजादों के लिए अस्तित्व की मजबूरी बन गई है। अब SC, ST, OBC को भी हर योजना का लाभ पहुंच रहा है, इसलिए गरीब हो या SC, ST, OBC, ये सारे वर्ग कांग्रेस और INDI गठबंधन से छिटक चुके हैं। वे आज भाजपा के साथ आ गए हैं।

पीएम मोदी बोले
सपा सरकार में कितने ही शहरों में आतंकियों के स्लीपर सेल थे, आतंकी संगठन खुलेआम धमकी देते थे। सुरक्षा एजेंसियां बहुत मेहनत करके आतंकियों को पकड़ती थीं, लेकिन सपा सरकार, आतंकियों से मुकदमे वापस ले लेती थी।अफसरों को कहा जाता था कि आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल न करो, दबाव बनाया जाता ​था कि आतंकियों को जमानत दिलाओ। जो अफसर ऐसा नहीं करते थे, उनका ट्रांसफर हो जाता था। ये सब तुष्टिकरण के लिए, वोट बैंक के लिए किया जाता था।पिछले 60 साल से गरीब ने कांग्रेस का तरसाने तड़पाने वाला खेल पकड़ लिया है। इनके सामने गिड़गिड़ाना होता था।

पीएम मोदी बोले
मोदी ने कहा- मुझे आपके क्षेत्र का विकास करना है। देश का विकास करना है। लखीमपुर और सीतापुर इलाके को यूपी का चीनी का कटोरा कहा जाता है। पिछली सरकारों ने गन्ना किसानों के जीवन मे कड़वाहट घोल दी। गन्ना बिक जाता था, लेकिन महीनों तक भुगतान नहीं आता था। योगी सरकार ने इन सब कमियों को दूर कर दिया।पीएम ने कहा- मेरा अपना तो कोई परिवार है नहीं, मेरा परिवार भी आप हैं और मेरे वारिस भी आप हैं। आप मेरे वारिस हैं, इसलिए मैं आपको कुछ देकर जाना चाहता हूं। मुझे आपके क्षेत्र का, आपका, देश का विकास करना है और देश को विकसित बनाना है।

सीतापुर पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी सीतापुर पहुंच गए हैं। लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर पीएम का स्वागत किया।

5 साल पहले कांग्रेस का शाही परिवार मंदिर-मंदिर घूम रहा था
पीएम ने कहा- 5 साल पहले कांग्रेस का शाही परिवार चुनाव के समय मंदिर-मंदिर घूम रहा था। कांग्रेस के शहजादे ने कोट के ऊपर जनेऊ पहन लिया था, लेकिन इस बार मंदिर के दर्शन बंद।
इतना ही नहीं, 500 साल बाद एक ऐतिहासिक पल आया। पूरा देश भव्य राम मंदिर बनने के खुश हुआ, लेकिन इन्होंने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी ठुकरा दिया।

सपा-कांग्रेस की बातें झूठी, वादे भी झूठे पीएम बोले
पीएम ने कहा- सपा-कांग्रेस की बातें झूठी, वादे भी झूठे हैं। सपा-कांग्रेस के नारे झूठे और नीयत में भी खोट है।ये लोग लगातार झूठ बोलेंगे, उससे चाहे देश का, समाज का कितना ही नुकसान क्यों न हो? इन लोगों ने देश को कोरोना के संकटकाल में भी नहीं छोड़ा था। मोदी तब एक-एक जीवन बचाने में जुटा था।देश के वैज्ञानिकों ने टीका बनाया, लेकिन सपा के, कांग्रेस के लोग इसको भी बदनाम करते थे। खुद चोरी-चुपके टीके लगवाते थे, लेकिन टीवी पर लोगों को भड़काते थे, ताकि हाहाकार फैले और पाप मोदी के माथे पर लगे।

पीएम मोदी बोले
मोदी ने कहा- 75 साल पहले जब देश के विद्वान लोग संविधान बना रहे थे, तब संविधान निर्माताओं ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। मगर अब सपा, कांग्रेस यह सारी पार्टी SC-ST-OBC का आरक्षण छिनकर उसे धर्म के आधार पर बांटना चाहती है।इन्होंने कर्नाटक में रातोंरात मुस्लिम जातियों को OBC घोषित कर दिया। फतवा निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं, सभी OBC हैं।वहां हालात हुआ कि 27 प्रतिशत आरक्षण पर डाका मार लिया। यूपी में अगर ऐसा हुआ तो मेरे यादव, मौर्य, लोध, जाटव, शाक्य, कुशवाहा के हक का क्या होगा? ये बहुत बड़े खतरे की घंटी है।सपावाले जिस समाज का ठेकेदार होने का दावा करते हैं। यह भ्रम भी टूट जाएगा। आज भी सपा को अपने परिवार के बाहर कोई यादव प्रत्याशी नहीं मिला, जबकि यह भाजपा है।जिसमें कोई भी कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता हूं। इसलिए, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं। ये है भाजपा की नीति और रीति।

पीएम मोदी बोले
कौन जानता है कि 1947 में आपका बेटा पीएम बने। शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बनें, यह कुप्रथा को इस चायवाले ने तोड़ दी है। हमारे यहां राजा राम मोहन राय का नाम आता था कि उन्होंने फलां कुप्रथा तोड़ दी। ऐसा ही आगे आएगा कि एक चाय वाले ने यह कुप्रथा तोड़ दी।परिवारवादियों की विरासत क्या है? इनकी विरासत गाड़ी, बंगला, राजनीति रसूख। कोई मैनपुरी, कन्नौज, और इटावा को अपनी जागीर मानता है। लेकिन, मोदी की विरासत गरीब का पक्का घर है। मोदी की विरासत दलित-पिछड़ों को मिला गैस, नल, बिजली है।

मोदी रहे या न रहे, देश हमेशा रहेगा
भारत 1,000 साल के लिए सश​क्त हो, मोदी उसकी नींव तैयार कर रहा है। मोदी ये सब इसलिए कर रहा है, क्योंकि मोदी रहे या न रहे, देश हमेशा रहेगा।
ये मोदी और योगी आपके बच्चों के लिए, आपके बच्चों के भविष्य के लिए खप रहे हैं। जबकि ये सपा और कांग्रेस वाले अपने बच्चों के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

 

पीएम ने शिवपाल की चुटकी ली
पीएम मोदी ने कहा- इस इलाके में आकर मुझे 2019 के चुनाव के पहले की बात याद आ रही है। तब संसद का सत्र चल रहा था और संसद में स्वर्गीय मुलायम सिंह भाषण के लिए खड़े हुए। मुलायम सिंह ने संसद में कहा था कि मोदीजी आप तो दोबारा जीतकर आने वाले हैं।नेताजी हमारे बीच नहीं है, लेकिन संयोग से उनके सगे भाई (शिवपाल यादव) भाजपा को जिताने की अपील कर रहे हैं। उनके दिल की बात जुबान पर आ ही गई।”