न्यूज़भारत

नीतीश सरकार में जंगलराज पर ललन सिंह बोले- विधवा विलाप कर रही है बीजेपी, उसका मंत्री भू-माफिया था

बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर भाजपा लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। गुरुवार को जदयू सांसद ललन सिंह ने प्रेस वार्ता करके जवाब दिया है। उन्होंने कहा की एक घटना पर भाजपा विधवा विलाप कर रही है। साथ ही ललन सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने पर भी निशाना साधा है। बता दे, आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा था कि वो कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।

“जंगलराज” पर ललन सिंह ने दिया जवाब

जदयू प्रमुख ललन सिंह ने कहा कि, “भाजपा अब सत्ता से बाहर हो गई है, इसलिए “विधवा विलाप” नहीं करेंगे तो वे क्या करेंगे।? एक घटना हुई और वे जंगल राज की वापसी देखने लगे।” साथ आरसीपी सिंह के द्वारा जदयू का राजद में विलय की टिप्पणी पर भी ललन सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, “आरसीपी सिंह का कहना है कि जदयू का विलय होगा। नीतीश कुमार और जदयू ने उन्हें सम्मान दिया। वह खुद को एक राजनीतिक दिग्गज के रूप में पेश करते है। उसे पहचान किसने दी? नीतीश कुमार ने उन्हें राज्यसभा सांसद, पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। दागी चरित्र और दिमाग वाला कोई ही ऐसा कह सकता है।”

आरसीपी ने क्या कहा था?

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह इन दिनों बिहार के अलग अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, “नीतीश कुमार कितनी बार पलटी मार चुके हैं? नीतीश जी 1994, 2013, 2017 और 2022 में पक्ष बदल चुके हैं।” साथ ही जब पूर्व केंद्रीय मंत्री से भाजपा में शामिल होने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “अभी मैं सड़क पर हूं। कार्यकर्ताओं ने मुझे बुलाया है। मैं पूरे बिहार का दौरा करूंगा, और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।”

भाजपा के जंगलराज की वापसी का आरोप

बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटना और कानून मंत्री प्रकरण को लेकर भाजपा लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर नज़र आ रही है। बिहार भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीडियो ट्वीट करके लिखा गया कि, “प्रदेश की राजधानी पटना में दिन-दहाड़े ठांय-ठांय। एक स्कूली बच्ची को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।” इस वीडियो में एक लड़का पीछे से एक लड़की को गोली मारकर भागते दिख रहा है। साथ ही भाजपा ने बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को भी बर्खास्त करने की माँग की है।

बता दें, बिहार में महागठबंधन सरकार के बनते ही विवादों में घिरती नज़र आ रही है। गुरुवार को पटना की एक छात्रा को खुलेआम गोली मार दिया गया। वहीं दोपहर में एक सेना के जवान को कुछ अपराधियों ने गोली मार दी है। इसके अलावा नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों पर भी सवाल उठने लगा है। इन सब मामलों पर राजद और जदयू के नेताओ के द्वारा खुलकर बोला नहीं जा रहा है। वहीं भाजपा बिहार में जंगलराज की वापसी का आरोप लगा रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *