न्यूज़भारत

Rashtriya Bal Puraskar: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारों के आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर शाम 5 बजे तक बढ़ा दी है।

पहले यह तिथि 30 सितंबर थी। मंत्रालय ने कहा कि आवेदक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल-डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यू डॉट अवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट आइ.एन. www.awards.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

पुराने पोर्टल पर आवेदन कर चुके लोग भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि नया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( https://awards.gov.in/ ) चालू हो गया है। आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( https://awards.gov.in/) पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

मंत्रालय के अनुसार जो लोग पहले पुराने पीएमआरपीबी पोर्टल (https://nca-wcd.nic.in/) पर आवेदन कर चुके हैं उन्हें फिर से राष्ट्रीय पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 878

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *