न्यूज़

पार्थ चटर्जी पर पहली बार ममता ने तोड़ी चुप्पी, अर्पिता मुखर्जी को पहचानने से किया इनकार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी के करवाई पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि एक निश्चित समय सीमा के अंदर सच्चाई के आधार पर फैसला दिया जाना चाहिए। अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी जाती है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया है कि कोई भी हतक्षेप नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई गलत गतिविधियों में शामिल रहा है, तो हम में से कोई भी हस्तक्षेप नहीं करेगा चाहे वो कितना भी कठोर फैसला क्यों न झेले। हम उनका समर्थन नहीं करेंगे। साथ ही ममता बनर्जी ने अर्पिता मुखर्जी से रिश्ते को भी नकारा है। उन्होंने कहा की, उस महिला के साथ न तो सरकार और न ही पार्टी का कोई संबंध है। मैं इसका उद्घाटन करने के लिए एक दुर्गा पूजा पंडाल गया था। बताया जा रहा है कि वहां एक महिला मौजूद थी। मैंने सुना है कि वह पार्थ की दोस्त है। क्या मैं भगवान हूं यह जानने के लिए कि कौन किसके साथ दोस्त है?

बता दें, शिक्षक भर्ती घोटाले में ममता सरकार में मंत्री और टीएमसी के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी को इडी ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके करीबी माने जाने वाली अर्पिता मुखर्जी के पास से लगभग 21 करोड़ कैश, लाखों विदेशी पैसे सहित कई अन्य चीजें बरामद हुई है। इसके बाद भाजपा लगातार ममता बनर्जी पर हमलावर नज़र आ रही थी। भाजपा लगातार पार्थ चटर्जी के इस्तीफे की माँग की जा रही थी लेकिन ममता बनर्जी चुप्पी साधे हुई थी।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *