न्यूज़

मिल्खा सिंह का निधन, राष्ट्रपति और पीएम सहित कईयों ने जताया दुख

भारत के महान धावक फ्लाइंग सिंह उर्फ मिल्खा सिंह के निधन से पूरा देश गमगीन है। बीती रात चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पातल में उन्होंने आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि इसी हफ्ते उनकी पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित  सहित दिगग्ज नेताओं ने दुख जताया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ट्वीट करते हुए लिखा,’ ‘स्पोर्टिंग आइकन मिल्खा सिंह के निधन से मेरा दिल दुख से भर गया है, उनके संघर्षों की कहानी उनके चरित्र की ताकत भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी, उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया। जिन्होंने देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया, जो अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते थे। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों लोगों का प्रिय बना दिया। उनके निधन से आहत हूं।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर दुख जताया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,’फ्लाइंग सिख, महान धावक मिल्खा सिंह जी के दुखद देहांत पर देश शोक मना रहा है। वे विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ गए हैं। देश उन्हें भारतीय खेलों के सबसे चमकीले तारों में से एक के रूप में हमेशा याद रखेगा।

Related Posts

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *