न्यूज़मनोरंजन

National Film Awards 2022: अजय देवगन व सूर्या को मिला बेस्ट ऐक्टर का नैशनल अवॉर्ड, अपर्णा बालमुरली बेस्ट ऐक्ट्रेस

68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा 22 जुलाई की शाम को की गई। इस बार नेशनल अवॉर्ड एक नहीं बल्कि दो एक्टर्स को मिला है। ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के लिए अजय देवगन और ‘सोरारई पोटरु’ के साउथ स्टार सूर्या को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

वहीं, अपर्णा बालमुरली को फिल्म ‘सूराराई पोटरू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। ‘सूराराई पोटरू’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है।

फीचर फिल्म कैटेगरी

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सोरारई पोटरु

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: अय्यप्पनम कोशियुम के लिए सच्चिदानंदन केआर

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अजय देवगन को ‘तानाजी’ और सूर्या को ‘सोरारई पोट्रु’ के लिए

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: अपर्णा बालमुरली

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: बीजू मेनन

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली

बेस्ट कॉस्ट्यूम: तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर

संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म: तानाजी: द अनसंग वॉरियर

बेस्ट डेब्यू फिल्म का इंदिरा गांधी अवॉर्ड- मंडेला

सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म: सुमी

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: टक टक के लिए अनीश मंगेश गोसावी और सुमी के लिए आकांक्षा पिंगले और दिव्येश इंदुलकर

विशेष उल्लेख: जून (मराठी)

सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म: दादा लखमी

सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: कलर फोटो

सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: एंगेजमेंट ऑन वन डे

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: तुलसीदास जूनियर

सर्वश्रेष्ठ स्टंट: अय्यप्पनम कोशियुम

सर्वश्रेष्ठ गीत: साइना

सर्वश्रेष्ठ पटकथा: सोरारई पोट्रु

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: राहुल देशपांडे, अनीश मंगेश गोसावी

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: ननचम्मा

गैर-फीचर फिल्म श्रेणी

बेस्ट एडिटिंग: बॉर्डरलैंड्स

सर्वश्रेष्ठ संगीत: विशाल भारद्वाज

बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट: मध्य प्रदेश

बेस्ट क्रिटिक: इस साल किसी को बेस्ट क्रिटिक का नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला

सिनेमा पर बेस्ट बुक: द लॉन्गेस्ट किस

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 797

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *