न्यूज़भारत

पाकिस्तान की सीमा में घुसे भारतीय मछुआरों के खिलाफ पड़ोसी देश ने चलाया ऑपरेशन, डूब गई मछुआरों से भरी बोट

खबर टीम इंडिया की। पाकिस्तान भारतीय मछुआरों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहा है। पाकिस्तानी मीडिया ‘द डॉन’ के मुताबिक, 21 मार्च को 7 भारतीय मछुआरे गलत तरीके से पाकिस्तान की समुद्री सीमा में घुसे थे। यहां मछली पकड़ रहे थे। पाकिस्तान समुद्र सुरक्षा से जुड़ी एजेंसी PMSA ने इन्हें हिरासत में लेने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। इस बीच भारतीय मछुआरों से भरी बोट डूब गई। 2 मछुआरे लापता बताए जा रहा हैं। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, PMSA की शिप पाकिस्तान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) में पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी भारतीय मछुआरों की बोट दिखी।

पाकिस्तान ने लगाए ये आरोप
किसी भी देश का एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन आमतौर पर 200 समुद्री मील तक फैला होता है। इसमें मौजूद नेचुरल रिसोर्सेज (तेल, गैस और जलीय जंतुओं) पर संबधित देश का अधिकार होता है। पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय मछुआरे अवैध तरीके से पाकिस्तानी सीमा में मछली पकड़ रहे थे। जैसे ही उन्होंने PMSA की शिप को पास आते देखा वो बचने की कोशिश करने लगे। उन्होंने तेजी से बोट को भारतीय समुद्री सीमा के पास ले जाने की कोशिश की। इस दौरान बोट डूब गई। इस बीच शिप ने कई बार मछुआरों को सरेंडर करने की चेतावनी दी थी।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक समय ऐसा आया जब PMSA के नाविक भारतीय बोट पर चढ़ गए। इस दौरान मछुआरों ने बोट ने स्पीड बढ़ा दी और बोट उनकी शिप से टकरा गई। टक्कर के बाद बोट और उस पर सवार सभी लोग डूब गए।

ये है पूरा मामला
PMSA ने कहा- घटना के दौरान 7 में से 5 मछुआरों और 4 PMSA के नाविकों को बचाया गया। वहीं, 2 मछुआरे लापता हैं। इनकी तलाश जारी है। समुद्र में लापरवाह और गैरकानूनी व्यवहार के साथ ही पाकिस्तानी समुद्र सीमा में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के लिए भारतीय मछुआरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। इसके पहले 5 मार्च को 45 पाकिस्तानी मछुआरों से भरी बोट डूब गई थी। सर्च-रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 31 मछुआरों को बचा लिया गया था। लेकिन 14 मछुआरे लापता हो गए थे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *