न्यूज़

एएआई को सभी बकाया का भुगतान किया: एयर एशिया इंडिया

एयरएशिया इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को सभी बकाया का भुगतान कर दिया है और विमानन कंपनी सितंबर 2021 से देय तारीखों पर ऋण शर्तों के अनुसार सभी भुगतान कर रही है।

पीटीआई-भाषा ने 26 दिसंबर को बताया था कि एएआई के आंतरिक दस्तावेजों के अनुसार एएआई को एयरएशिया इंडिया का बकाया बढ़कर अक्टूबर 2021 में 3.58 करोड़ रुपये हो गया, जो जनवरी 2020 में 1.47 करोड़ रुपये था।

विमानन कंपनियों को एयर नेविगेशन, लैंडिंग और पार्किंग के लिए एएआई के हवाई अड्डों पर सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए भुगतान करना पड़ता है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत आने वाले एएआई के हवाई अड्डों की संख्या 100 से अधिक है।

एयरएशिया इंडिया के प्रवक्ता ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने एएआई के साथ समझौते के अनुसार अपने सभी बकाया का भुगतान कर दिया है। हम सितंबर से देय तारीखों पर ऋण शर्तों के अनुसार सभी भुगतान कर रहे हैं और आज तक कोई बकाया नहीं है।’’ प्रवक्ता ने कहा कि परिचालन लागत हमेशा उड़ानों की संख्या और उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या के अनुपात में बढ़ती है। उन्होंने कहा, ‘‘सितंबर से आज तक हमने हवाई अड्डा प्राधिकरण की नीति के अनुसार तय तारीखों पर 59 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।’’

पीटीआई-भाषा के पास मौजूद एएआई के दस्तावेजों के मुताबिक भारत की छह प्रमुख घरेलू विमानन कंपनियों – इंडिगो, स्पाइसजेट, गोएयर, एयरएशिया इंडिया, एयर इंडिया और विस्तारा – पर एक जनवरी, 2020 तक एएआई का 2,306.59 करोड़ रुपये बकाया था।

दस्तावेजों के मुताबिक ये बकाया 31 अक्टूबर, 2021 तक 14.29 प्रतिशत बढ़कर 2,636.34 करोड़ रुपये हो गया।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *