न्यूज़भारतव्यापार

टॉप गियर में तेल की कीमतें, आज फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम

आज एक बार फिर से पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों 80-80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। शनिवार और रविवार दोनों ही दिन तेल 80-80 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

पिछले 13 दिनों में आज 12वीं बार पेट्रोल और डीज़ल पर दाम बढ़ाए गए जा चुके हैं। चार महीनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में स्थिरता के बाद फिर से तेल के दामों में लगातार बढ़ हो रही है।

आज दिल्ली में पेट्रोल 103.41 रुपये लीटर और डीजल 94.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 84 पैसों की बढ़ोतरी के साथ 118.41 और डीजल 85 पैसे की तेजी के साथ 102.64 पर बिक रहा है।

आगरा में पेट्रोल 103.45 के साथ 93 पैसे तो डिज़ल 94.99 पर 93 पैसे के साथ बढत दर्ज कि गई। वहीं देहरादून में आज पैट्रोल का भाव 101.95 रू प्रति लीटर है तो डिज़ल पर 1 रू बढ़ा है। चेन्नई में आज पैट्रोल के दाम 108.96 रू प्रति लीटर है और डीज़ल का रेट 99.04 रू प्रति लीटर है।

वहीं भारतीय वायदा बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल की वायदा कीमतों में 3.34 फीसदी गिरावट के साथ 7,507 रुपये प्रति बैरल हो चुकी थी वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट 99.04 प्रति बैरल पर दर्ज हुआ था। ग्लोबल ब्रेंट क्रूड 103.72 प्रति बैरल के आसपास था।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फरवरी में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 139 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे, जिसका असर अब भारत में देखने को मिल रहा है। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में अब क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट आ चुकी है। लेकिन राष्ट्रीय बाजार में अब पेट्रोल और डीजल के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। 22 मार्च से अब तक यानी 12 दिन में 8 बार तेल कंपनियों ने वाहन ईंधन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

सोनम रघुवंशी ने आशिक के साथ मिलकर क्यों की थी पति की हत्या, महीनों बाद उठ गया राज से पर्दा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा के बड़े…

1 of 567

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *