न्यूज़भारत

ड्रोन सेक्टर के लिए PLI योजना: सरकार ने दूसरे दौर के लिए कंपनियों से मांगे आवेदन

नागर विमानन मंत्रालय ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत देश में ड्रोन विनिर्माण को बढ़ावा देने लिए दूसरे दौर के आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पीएलआई योजना के तहत पहले दौर के आवेदन 10 मार्च, 2022 को आमंत्रित किए गए थे। इसके परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे। इसके तहत अडाणी समूह की इस्राइली कंपनी एल्बिट के साथ संयुक्त उद्यम आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी समेत 12 कंपनियों का चयन किया गया था।

मंत्रालय ने कहा कि दूसरे दौर का आवेदन उन ड्रोन उपकरणों और ड्रोन विनिर्माता कंपनियों के लिए है जिन्होंने पूरे वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीएलआई पात्रता सीमा को पार कर लिया हो।

मंत्रालय के अनुसार दूसरे दौर के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई है।

पीएलआई लाभार्थियों की अंतिम सूची आवेदन करने वाली कंपनियों के वित्तीय परिणामों और अन्य दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद 30 जून तक जारी किये जा सकते है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 878

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *