अलीगढ़ जेल की कैदियो के मुरीद हुए पीएम मोदी, यूपी के जेल मंत्री हुए गदगद

अलीगढ़ जेल की कैदियो के मुरीद हुए पीएम मोदी, यूपी के जेल मंत्री हुए गदगद

यूपी के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति जब मोदी से मिलने गए तो लोगों को लगा कि आखिर ऐसा क्या हो गया…. जो प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री को मिलने के लिए बुला लिया….. योगी आदित्यनाथ भी सोच में पड़ गए…. और सारे मंत्री अपना अपना कयास लगाने में जुट गए…. देश के प्रधानमंत्री, यूपी के जेल मंत्री से मिलना चाहते हैं….. लखनऊ से दिल्ली तक सियासत में हड़कंप तो मचना तय ही था….. मंत्रियों की सांस फूलने लगी….. अपने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाए जाने लगे…. लेकिन जब जेल मंत्री धर्मवीर प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर बाहर निकले…. तब लोगों की जान में जान आई….. लोगों का सांस फूलना बंद हुआ और….. दिमाग के घोड़े रूक कर आराम करने लगे…. और यूपी जेल मंत्री ने लोगों को साफ़ किया कि मोदी सिर्फ़ समाज में रहने वाले लोगों की ही चिंता नहीं करते…. जो समाज से दूर रहकर अपने हुनर को निखारते हैं…. उन पर भी वे नज़र रखते हैं…. नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ जेल के कैदियों की प्रतिभा के बारे में जेल मंत्री से बात की और उनकी तारीफ की… प्रधानमंत्री मोदी ने ये बता दिया कि उनकी प्रजा सिर्फ वह नहीं जो आंखों के सामने दिख रही है…. बल्कि वह भी ही हैं…. जो लोगों की नज़रों से दूर रहती हैं….. जो जेल में रहती है….
आखिर अलीगढ़ की जेल में क्या हैं वह हुनर जिसकी तारीफ करने से प्रधानमंत्री मोदी भी खुद को नहीं रोक पाए….

अलीगढ़ का जेल…. जिसका आसमान छूता दरवाजा इस बात की गवाही दे रहा है कि जेल के अंदर रह रहे कैदी भी अपने हुनर को ऊंचाई तक पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे…
अलीगढ़ के जेल में जब यूपी के जेल मंत्री पहुंचे…. तो वहां पर कैदियों की हस्तकलाकारी ने धर्मवीर सिंह को आश्चर्य में डाल दिया…. वहां पर एक कैदी ने जेल मंत्री को लकड़ी से बनाया गदा और शिवलिंग दिया…. ताकि वे कैदियों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को यह भेट दे सकें….

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अलीगढ़ जेल में लोगों को आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया जा रहा है…. और यह मौका कितना असरकारी है….. उसकी एक झलक हमें अलीगढ़ जिला जेल में देखने को मिल सकती है….
कौशल विकास योजना के तहत अलीगढ़ में रह रहे कैदियों को अलग अलग काम सिखाया जा रहा है… और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका दिया जा रहा है….. जिसका नतीजा यह हो रहा है कि…. वहां पर कोई बेहतर शिल्पकारी करने रहा है…. कोई अद्भुत चित्रकारी कर रहा है… कोई ढोल मझीरा बजा कर मनोरंजन कर रहा तो कोई सिलाई करके मास्क बना रहा है….. वहीं कुछ कैदी तो बल्ब भी बना रहे…. कैदी इस तरह से ना सिर्फ़ ख़ुद को बेहतर बना रहे बल्कि खुद को आत्मनिर्भर कर रहे हैं….
अलीगढ़ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि कैसे कौशल विकास योजना के तहत कैदियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है….. और उनके जीवन को नई दिशा देने का काम किया जा रहा है….

आप देख सकते हैं कि… किस तरह से जेल में इलेक्ट्रिक बल्ब बनाया रहा है…. कैदी सिर्फ़ LED बल्ब बनाकर सिर्फ़ जेल को ही रौशनी नहीं दे रहे… बल्कि साथ साथ वे अपनी दुनिया भी रौशन कर रहे हैं…. दीवारों पर बनाई गई चित्रकारी, आपको मंत्रमुग्ध ना करे ऐसा हो ही नहीं सकता….. एक से बढ़ कर एक पेंटिंग दीवारों पर दिखाई देते हैं… चित्रकारी करने वाले कैदी ने दीवार पर प्रधानमंत्री मोदी की पेंटिंग भी बनाई है….

कुछ कैदी सिलाई करके मास्क बना रहे हैं…. जेल के अंदर बेंच वगैरह भी कैदी खुद ही बना रहे…. इसके साथ ही उन्हें खेल-कूद का भी मौका दिया जाता है… ताकि वे ख़ुद को रोमांचित रख सकें…..
जेल में कैदियों को सिर्फ़ सामान बनाने का ही प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा…. जेल में जो कैदी पढ़ना चाहते हैं… उन्हें अपनी पढ़ाई पूरा करने का भी मौका दिया जा रहा है…. कई कैदी तो इग्नू से पढ़ाई कर जेल में परीक्षा भी दे रहे हैं…. एक कैदी ने तो जेल में लोगों को पढ़ाने का काम शुरू कर दिया….

अलीगढ़ के कैदियों का जज्बा ऐसा है…. जिनकी कलाकारी ने प्रधानमंत्री मोदी का भी दिल जीत…. प्रधानमंत्री मोदी खुद आगे आए और इन प्रतिभाओं का सम्मान किया…. कहते हैं ना कि गलत करने वाले इंसान को भी एक बार सुधरने का मौका दिया जाता है…. और वह फ़िर एक बेहतर ज़िंदगी जीने की कोशिश करता है…… अलीगढ़ जेल के कैदी… लोगों की सोच को बदलने वाला काम कर रहे हैं…. वे दुनिया को बता रहे कि जेल में सजा काट रहे लोग भी… अपनी प्रतिभा को धार दे सकते हैं…. लोगों का मनोरंजन कर सकते हैं…. नयी नयी चीज़ें बना सकते हैं…. दुनिया को रौशन कर सकते हैं….. और लोगों को बता सकते हैं कि…. वे अब नयी राह पर चल चुके हैं…. नई आशाओं से घिर चुके हैं…. अब वे नयी ज़िंदगी शुरू कर चुके हैं…