न्यूज़

पीएम मोदी ने ऑयल इंडिया लिमिटेड की हाइड्रोजन बस को झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह के दौरान छह फरवरी, 2023 को ऑयल इंडिया लिमिटेड (ऑयल) द्वारा स्वदेश में विकसित हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ई-बस को झंडी दिखाकर रवाना किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0013XFV.jpg

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी छह फरवरी, 2023 को भारत ऊर्जा सप्ताह के दौरान स्वदेश में विकसित हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ई-बस को झंडी दिखाकर रवाना करते हुये

राष्ट्रीय हाइड्रोजन अभियान और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के क्रम में आयल ने अपने स्टार्ट-अप कार्यक्रम (स्नेह) के तहत स्वदेश में विकसित हाइड़्रोजन ईंधन पर चलने वाली बस को विकसित किया है।

यह बस बैटरी और फ्यूल सेल का मिला-जुला संस्करण है। फ्यूल सेल में हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जाता है, जो बिजली पैदा करता है और बिजली से चलने वाली मोटर काम करने लगती है। यह सहायक बैटरी को चार्च भी करता है तथा गति बढ़ाने और ब्रेक लगाने के दौरान बैक-अप शक्ति प्रदान करता है। फ्यूल सेल की क्षमता 60 किलोवॉट है और इसमें बिजली पैदा करने के लिये प्रोटॉन एक्सचेंज मेम्ब्रेन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। बस में लगी टंकी की क्षमता 21.9 किलोग्राम है, जिसका बार-प्रेशर 350 है।

बस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि उसमें ड्राइवर सहित 32 लोग बैठ सकते हैं। इसमें व्हील-चेयर के लिये भी जगह है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *