न्यूज़

पीएम मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द लॉन्च होगी तीसरी बुक

उमाकांत त्रिपाठी। देश का बेहद चर्चित कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ पर प्रकाशित तीसरी पुस्तक ‘इग्नाइटिंग कलेक्टिव गुडनेस: मन की बात’ जल्द लॉन्च हो रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने इस किताब को लेकर अपनी बात रखी है। अमित शाह ने कहा कि युवाओं को यह पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह पुस्तक लोगों और उनके प्रधानमंत्री के बीच एक आकर्षक संवाद है।

बुक में होगी मोदी के नेतृत्व में देश की अनूठी यात्रा की कहानी

पीएम नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ पर प्रकाशनों की शृंखला में तीसरी बुक जल्द ही लॉन्च हो रही है। पुस्तक का प्रकाशन ब्लूक्राफ्ट द्वारा किया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने पुस्तक ‘इग्नाइटिंग कलेक्टिव गुडनेस को लेकर कहा कि इस पुस्तक में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अनूठी यात्रा की कहानी का वर्णन है। उन्होंने कहा कि यह इस बात पर नई रोशनी डालता है कि कैसे मोदी जी ने अपने शब्दों की शक्ति से देश को अधिक अच्छाई के सामान्य लक्ष्यों के लिए एकजुट किया है।

कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी बताया अपना अनुभव

केंद्रीय महिला और विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- “सामूहिक अच्छाई को प्रज्वलित करना .. लोगों और उनके प्रधानमंत्री के बीच एक आकर्षक संवाद को समाहित करता है। यह प्रत्येक नागरिक की जुनून और मानवता के साथ अपनी मातृभूमि की सेवा करने की सर्वोत्कृष्ट अच्छाई का प्रतिबिंब है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि- ब्लूक्राफ्ट द्वारा प्रकाशित ‘इग्नाइटिंग कलेक्टिव गुडनेस: मन की बात@100’ की अग्रिम प्रति प्राप्त हुई। यह पीएम नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ की सफलता को दर्शाती है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 836

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *