न्यूज़भारत

वाराणसी में 1 जून को मतदान, पीएम मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा- 1 जून के दिन बनाएं नया रिकॉर्ड

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, अब सिर्फ आखिरी चरण की वोटिंग बाकी है. इस आखिरी चरण में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी चुनाव होना है. इससे पहले पीएम मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया है. पीएम मोदी ने इस वीडियो संदेश की शुरुआत हर-हर महादेव से की साथ ही भोजपुरी भाषा में अपनी बात कही है. उन्होंने कहा कि मां गंगा ने मुझे गोद लिया है और इस काशी नगरी का प्रतिनिधि होना. बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा और आप काशी वासियों के आशीष से ही संभव हो सका है.

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि, ‘लोकसभा चुनाव के मतदान का दिन आ गया है. मेरे लिए काशी भक्ति, शक्ति और विरक्ति की नगरी है. काशी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी है, संगीत और शास्त्रार्थ की धरती है. इस नगरी का प्रतिनिधि होना बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा से और आप काशीवासियों के आशीर्वाद से ही संभव है.’

लोगों से मतदान की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘काशी के लिए इस बार का चुनाव नवकाशी के साथ ही विकसित भारत के निर्माण का भी चुनाव है. काशी के लोगों को 1 जून के दिन नया रिकॉर्ड बनाना है. मुझे याद है, मेरे नामांकन वाले दिन युवा पीढ़ी बहुत उत्साहित थी. अब यही उत्साह हर बूथ पर दिखे, मेरा यही आग्रह है.’

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘साथियों बीते दस साल में केंद्र सरकार की हर योजना में काशी ने मेरा साथ दिया है. मेरा मार्गदर्शन किया है. बाबा विश्वनाथ का भव्य धाम, रिंग रोड का प्रोजेक्ट, वाराणसी के रेलवे स्टेशन का विकास और गंगा घाट के विकास से रोपवे का प्रोजेक्ट सिर्फ काशी ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वोत्तर को विकास से जोड़ा है.

अब इस विकास की गति आपके वोट से आगे बढ़ने वाली है. काशी बीते दस साल में युवा कल्याण और विकास की राजधानी बन गई है. सांसद खेल प्रतियोगिता में आप लोगों का उत्साह मैंने देखा. शिगरा और गंजारी का स्टेडियम हो, बनास डेयरी और राजतलाब में पेरिशेबल कार्गो की सुविधा हो, काशी के लाखों लोगों का मोतियाबिंद का सफल इलाज हो, पर्यटन से बढ़ता विकास है, सभी योजना से काशी की युवा पीढ़ी, महिलाओं और किसानों को नई शक्ति मिल रही है.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *