न्यूज़

पीएम मोदी सरदारधाम भवन का लोकार्पण करेंगे

पीएम श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 11 सितंबर, 2021 को सरदारधाम भवन का लोकार्पण करेंगे और सरदारधाम-द्वितीय चरण के कन्या छात्रावास के निर्माण के लिये भूमि पूजन करेंगे।

सरदारधाम समाज के कमजोर वर्ग के शैक्षिक और सामाजिक विकास व उनकी प्रगति की दिशा में काम करता रहा है। इसके साथ युवाओं को रोजगार अवसर भी प्रदान कर रहा है।

सरदारधाम, अहमदाबाद में स्थित है, जहां छात्रों को आधुनिक और उत्कृष्ट सुविधायें प्रदान की जाती हैं। कन्या छात्रालय में दो हजार लड़कियों को हॉस्टल सुविधा मिलेगी। यह सविधा आर्थिक मानदण्डों से इतर सभी लड़कियों को मिलेगी।

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 878

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *