न्यूज़

हरजीत सिंह पर पंजाब पुलिस ने कसा शिकंजा, डिब्रूगढ़ जेल लेकर पहुंची

पिछले एक सप्ताह से पंजाब की हालत ठीक नहीं है… खालिस्तानियों ने उत्पात मचा रखा है… पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रही है… इसी के मद्देनजर पूरे पंजाब में इंटरनेट बंद कर दिया गया है…

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ का मुखिया अमृतपाल सिंह सिंह अभी भी फरार है। पंजाब पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। पंजाब पुलिस का कहना है कि अमृपाल सिंह की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है और पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास कर रही है। पुलिस ने अबतक इस मामले में 118 लोगों को गिरफ्तार किया है। अमृतपाल के 5 साथियों पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाया गया है। पंजाब पुलिस ने पहले दिन अमृतपाल के 78 समर्थकों को गिरफ्तार किया था, 34 को दूसरे दिन और दो अन्य को कल रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनसे 10 हथियार भी बरामद किए हैं। मंगलवार को पंजाब पुलिस ने लुधियाना में भगोड़े अमृतपाल सिंह के 4 साथियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब में आज भी इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। पुलिस ने इसे लेकर एक आदेश भी जारी किया है।

खालिस्तानी समर्थक हरजीत सिंह को लेकर डिब्रूगढ़ जेल पहुंची पुलिस
पंजाब पुलिस की एक टीम खालिस्तानी समर्थक हरजीत सिंह को लेकर डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंच गई है। असम पुलिस की सुरक्षा में टीम गुवाहाटी से सड़क मार्ग से सुबह 7.10 बजे डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची। खालिस्तानी समर्थक कितने समर्थकों को टीम लेकर आई है, इसका पता नहीं है। आज लाए गए व्यक्ति के नाम का आधिकारिक तौर पर खुलासा होना बाकी है।सूत्रों के अनुसार, कुछ और समर्थक खालिस्तानी समर्थकों के साथ एक और टीम आज हवाई मार्ग से डिब्रूगढ़ पहुंचने वाली है।

किरणदीप से किस तरह का संपर्क, इसकी भी हो रही जांच
सूत्रों की माने तो फरवरी में ही अमृतपाल सिंह की शादी इंग्लैंड की किरणदीप से हुई है। इसको लेकर भी जांच शुरू हो चुकी है। शादी बिल्कुल गुपचुप तरीके से रखी गई थी। इन दोनों का किस तरह का संपर्क पहले रहा है, उसको लेकर भी जांच की जा रही है।

अमृतपाल सिंह के 5 साथियों पर लगाया NSA
पंजाब पुल‍िस ने अमृतपाल सिंह के ‘वारिस पंजाब दे’ के पांच सदस्यों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया है। IGP पंजाब सुखचैन सिंह गिल सोमवार को कहा क‍ि ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी तक फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

विदेशी फंडिंग का शक
पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक सामने आए तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर हमें ISI के एंगल पर बहुत गहरा संदेह है। हमें विदेशी फंडिंग का भी बहुत गहरा संदेह है। हालात को देखते हुए ऐसा लगता है कि आईएसआई शामिल है और विदेशी फंडिंग भी है।

अमृतपाल मामले में राजनीति शुरू
अमृतपाल सिंह मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है। शिरोमणी अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को निकम्मी सरकार बताया है। हरसिमरत बादल ने कहा कि यह पूरी तरह से नाकाम सरकार है। आप सरकार को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें खुद ही पंजाब सरकार को भंग कर देना चाहिए और पंजाब को बचाने में मदद करने के लिए नये सिरे से चुनाव कराने चाहिए। हरसिमरत बादल ने यह भी कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की गड़बड़ी और प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए मान और केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वहीं आप ने कहा कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई यह साबित करती है कि राज्य की कानून-व्यवस्था के प्रबंधन की क्षमता इस सरकार के पास मौजूद है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *