एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
Mumbai:Actors Ranbir Kapoor and Alia Bhatt at Umang Awards 2019 in Mumbai on Jan. 27, 2019 (Photo: IANS)

बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट-रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं । आलिया और रणबीर ने वास्तु में सात फेरे ले लिए हैं। शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। फैंस को जिसका बेसब्री से इंतजार था आज वो पूरा हो गया है।

रणबीर से सात फेरे लेने के बाद अब आलिया मिसेज कपूर बन गई हैं। रणबीर और आलिया की शादी के बाद अब फैंस को दोनों की पहली झलक का इंतजार है। हर कोई आलिया को मिसेज कपूर बना हुआ देखना है।

आलिया और रणबीर की शादी में पूरा कपूर परिवार पहुंच चुका है। बहन रिद्धिमा कपूर और मां नीतू कपूर के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नीतू कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने मल्टी कलर का लहंगा पहना है वहीं रिद्धिमा ने गोल्डन कलर का आउटफिट कैरी किया है। मां-बेटी की जोड़ी साथ में बेहद प्यारी लग रही है।

https://www.instagram.com/p/CcU-oG1LyPf/?utm_source=ig_web_copy_link

यह भी पढ़ें

  • शादी के बाद रणबीर-आलिया सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने जाएंगे।
  • ‘वास्तु अपार्टमेंट’ के 11वें फ्लोर पर रणबीर-आलिया की शादी की रस्में पूरी हुईं। इसी बिल्डिंग के 5वें फ्लोर पर आलिया और 7वें फ्लोर पर रणबीर रहते हैं।
  • रणबीर-आलिया की वेडिंग अगले महीने OTT पर स्ट्रीम की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 90-110 करोड़ रुपए में एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म को राइट्स बेचे गए हैं।
  • दुल्हा-दुल्हन के लिए स्पेशल मेन्यू रखा गया है। आलिया के लिए वीगन बर्गर और रणबीर के लिए सुशी काउंटर लगवाया जाएगा।
  • दिल्ली के शेफ शादी के लिए खास चिकन, मटन, दाल मखनी, पनीर टिक्का, रोटी और तंदूरी डिश बना रहे हैं।
  • आज शाम 7 बजे कपल मीडिया के सामने हाजिर होगा। शादी के बाद आलिया-रणबीर सामने आकर पैपराजी को फोटोज के लिए पोज देंगे।
  • दोनों परिवारों से कुल 40 से 50 लोग ही शादी में पहुंचे।
  • 16 तारीख यानी परसों ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
  • आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन हल्दी सेरेमनी के लिए ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचे थे।
  • रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा हल्दी सेरेमनी के लिए ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचीं थी।
  • अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रणबीर-आलिया को दी बधाई।
  • रणबीर के अंकल रणधीर कपूर शादी में शामिल हुए।