न्यूज़भारत

भारत को रूस जल्द करेगा Ka-31 हेलीकॉप्टर्स की डिलीवरी, आधुनिक तकनीक से लैस है ये चॉपर

20 मई को आयोजित हेलीरूस-2022 हेलीकॉप्टर शो में रूसी हथियार निर्यातक रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के सीईओ अलेक्जेंडर मिखेयेव ने बताया है कि कामोव Ka-31 डेक-आधारित रडार पिकेट हेलीकॉप्टर्स की डिलीवरी पर रूस ने भारत के साथ मिलकर काम करना जारी रखा हुआ है।

Ka-31 दुनिया का एकलौता डेक-आधारित रडार निगरानी हेलीकॉप्टर है

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी टास की रिपोर्ट अनुसार मिखेयेव ने कहा है कि भारत के साथ कामोव Ka-31 को लेकर काम जारी है। Ka-31 हेलीकाप्टर का कोई भी प्रतिद्वंद्वी नहीं है और यह पूरे दुनिया का एकलौता डेक-आधारित रडार निगरानी हेलीकॉप्टर है। यह हवा और समुद्र की स्थिति को नियंत्रित करने और आर्थिक क्षेत्रों और जल क्षेत्रों की निगरानी के कार्यों का पूरी तरह से मुकाबला करता है।

डील ब्रेक वाली खबरे निकली झूठी!

एक रक्षा मैगजीन ने इससे पहले 17 मई को भारतीय रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा था कि भारत ने 10 Ka-31 हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी पर रूस के साथ अपनी बातचीत को स्थगित कर दिया है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि यूक्रेन युद्ध और डिलीवरी पर अनिश्चितता की वजह से भी यह फैसला लिया गया था। आपको बता दे कि साल 2019 में ही भारत और रूस के बीच इस हेलीकॉप्टर को लेकर समझौता हो चुका था।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *