न्यूज़

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को मुद्दा गर्म

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को एक बार फिर से उठाया गया है। पिछले महीने की 17 तारीख को क्रिकेट मैच के दौरान साजिद नाम के छात्र पर क्रिकेट बेड से हमला किया गया था, जिसमें साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया था। आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

अब विरोध प्रदर्शन में शामिल कश्मीरी छात्रों के मुताबिक, एक कश्मीरी सीनियर रिसर्च स्कॉलर पर कल देर रात उनके ही कमरे में कुछ छात्रों ने हमला किया और कमरे की खिड़कियां और शीशे तोड़ दिए.जिसके खिलाफ एएमयू में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्र बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के शताब्दी गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन में शामिल कश्मीरी छात्रों का आरोप है कि बीती रात यूनिवर्सिटी के मोहसिन-उल-मुल्क (एमएम) हॉल के अल्लामा शिबली हॉस्टल निवासी कश्मीरी सीनियर रिसर्च स्कॉलर जिब्रान फाजली जो अपने कमरे के बाहर थे, कुछ छात्रों ने देर रात बैडमिंटन कोर्ट पर हमला कर दिया।

एक बजे तक वे खेल के दौरान बहुत शोर कर रहे थे, जिससे जिब्रान को अपने कमरे में परेशानी हो रही थी, जिब्रान के मना करने के बाद भी वे नहीं माने। जिब्रान पर हमला किया गया, जब जिब्रान खुद को बचाने के लिए अपने कमरे में पहुंचे तो छात्रों ने कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और खिड़कियां आदि टूट गईं,,प्रॉक्टर ने कगने दोनों ही छात्र गुट की तरफ़ से कोई शिकायत नहीं दी गई है, बैडमिंटन खेलने को लेक छात्रों के बीच विवाद हुआ था।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *