न्यूज़भारत

कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखे प्रभु श्रीराम, इसरो की झांकी ने सबका मन मोहा; झांकियों में दिखी छत्तीसगढ़ की झलक

उमाकांत त्रिपाठी। 75वें गणतंत्र दिवस पर 16 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों और 9 मंत्रालयों की झांकियां कर्तव्य पथ पर दिखीं। इस बार सबसे खास इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) और उत्तर प्रदेश की झांकी रही। ISRO की झांकी में इस बार चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को दिखाया गया। इसमें लैंडिंग पॉइंट (शिव शक्ति पॉइंट) पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को दर्शाया गया। 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया था, जिसने 23 अगस्त को चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग की थी।

दिखा रामलला का स्वरूप
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की झांकी में रामलला का छोटा स्वरूप दिखाया गया। मेरठ रैपिड रेल और ब्रह्मोस मिसाइल को झांकी में शामिल किया गया, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार नेक्स्ट जेनरेशन ब्रह्मोस मिसाइल की मैन्युफैक्चरिंग के लिए राज्य में एक प्लांट डेवलप कर रही है। इनके अलावा गुजरात की झांकी में कच्छ का धोर्डो गांव दिखाया गया। इसमें कच्छ की संस्कृति को दर्शाया गया। धोर्डो देश का बेस्ट टूरिज्म विलेज है। इसे UN ने दुनिया के 54 टूरिज्म विलेज में जगह दी है।

झांकियों में दिखी छत्तीसगढ़ की झलक
इसके अलावा साधुओं को भी दिखाया गया। वहीं रैपिड रेल मॉडल और ब्रह्मोस मिसाइल भी इस झांकी में शामिल रही। छत्तीसगढ़ की झांकी में बस्तर की 600 साल पुरानी मुरिया दरबार की परंपरा को दिखाया गया। दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा मुरिया दरबार के साथ संपन्न होता है। इसमें आदिवासी, राजा और जन प्रतिनिधि चर्चा करते हैं।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *