न्यूज़मनोरंजनवायरल

Sidhu Moose wala के पिता ने दिया स्पेशल ट्रिब्यूट, बेटे के चेहरे का बनवाया टैटू

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपनी बांह पर बेटे के चेहरे का टैटू बनवाया है और मूसेवाला की इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए जाने के बाद इसका वीडियो वायरल हो गया है।

दिवंगत सिंगर-रैपर के पिता ने एक टैटू बनवाया, जिसमें पंजाबी में लिखा है ‘सरवन पुत’, जिसका हिंदी में मतलब है ‘आज्ञाकारी या देखभाल करने वाला बेटा’।

सिद्धू की मां चरण कौर ने भी अपने दिवंगत बेटे की याद में एक टैटू बनवाया था। उनका टैटू उनके पति जैसा ही था और पंजाबी में ‘शुभ सरवन पुत्त’ लिखा हुआ था।

https://www.instagram.com/reel/Cgj_7vDlsjV/?utm_source=ig_web_copy_link

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। बेटे का टैटू बनवाते हुए बलकौर का एक वीडियो भी सामने आया है।

https://www.instagram.com/p/Cgk7JNlB9Os/?utm_source=ig_web_copy_link

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई थी, जिससे हर कोई हैरान रह गया था।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही प्रशंसकों में सिद्धू मूसेवाला का टैटू बनवाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने की होड़ लग गई थी। प्रशंसकों का कहना कि मूसेवाला आज भी जीवित हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 887

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *