न्यूज़भारतमनोरंजन

धर्म परिवर्तन करेंगी सोनाक्षी सिन्हा, मुस्लिम रीती-रीवाज से होगी जहीर-सोना की शादी, मिल गए सारे सवालों के जवाब

खबर टीम इंडिया की। क्या सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी के लिए धर्म परिवर्तन करेंगी? सोनाक्षी और जहीर की शादी किस रीति रिवाज के साथ होगी? ये दो बड़े सवाल हर कोई पूछ रहा है. जहीर इकबाल के पिता ने इन सभी सवालों के जवाब दिए हैं।

कल होगी जहीर-सोनाक्षी की शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को होने वाली है. शादी से पहले बीते रोज़ दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई. कुछ वक्त पहले तक ऐसी अटकलें थीं कि इस शादी से सोनाक्षी का परिवार खुश नहीं है. हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने होने वाले दामाद के साथ सामने आकर सभी अटकलों को खारिज कर दिया. सोनाक्षी और जहीर का धर्म अलग है, ऐसे में सवाल उठ रहा था कि दोनों की शादी किस रीति रिवाज से होगी? पर अब जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने इस सवाल का जवाब दे दिया है.

क्या इस्लाम धर्म अपनाएंगी सोनाक्षी?
फ्री प्रेस जनरल से बातचीत करते हुए इकबाल रतनसी ने साफ किया कि शादी न तो हिंदू रीति रिवाज से होगी और ना ही मुस्लिम रीति रिवाज से. उन्होंने कहा कि ये शादी सिविल मैरिज होगी. फिलहाल शादी की प्री-वेडिंग सेरेमनीज़ हो रही हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी भी चर्चा ज़ोरों पर है कि सोनाक्षी, जहीर से शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाएंगी. मगर इस बात में कोई सच्चाई नहीं है. जहीर के पिता ने ऐसी अफवाहों को भी खारिज कर दिया और उन्हें बकवास बताया. उन्होंने कहा, “वो धर्म परिवर्तन नहीं कर रही है. यहां दिलों का मिलन हो रहा है और इसमें धर्म का कोई रोल नहीं है.

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 879

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *