मुलायम सिंह यादव के सेहत में सुधार नहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेदांता जाकर किया मुलाकात

मुलायम सिंह यादव के सेहत में सुधार नहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेदांता जाकर किया मुलाकात
मनोहर लाल खट्टर

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबियत में सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्हें लगातार जीवन रक्षक दवाएं दिया जा रहा है। डॉ के अनुसार उनका स्वास्थ्य लगातार क्रिटिकल बना हुआ है। मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों के हेल्थ बुलेटिन को जारी किया है। बता दें, सांस में तकलीफ होने के बाद मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती करवाया गया था।

सपा ने मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य की जानकारी दी

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके कहा गया, “मेदांता ने जारी किया आदरणीय नेता जी का हेल्थ बुलेटिन: श्री मुलायम सिंह यादव जी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और जीवन रक्षक दवाओं पर उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है।” वहीं, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने भी मुलायम सिंह यादव से मेदांता जाकर मुलाकात किया था। इसके बाद उन्होंने यादव के सेहत में सुधार होने की बात किया था।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेदांता अस्पताल पहुंच कर मुलायम सिंह यादव के तबियत की जानकारी डॉक्टरों से ली है। इसके बाद उन्होंने कहा, “मुलायम सिंह यादव पिछले कुछ दिनों से यहां भर्ती हैं। मैं कामना करता हूं कि वे जल्द ठीक हो जाएं। मैं उनसे मिल कर आया हूं। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी यहां भर्ती हैं मैं उनसे भी मिलकर आया हूं।” इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों से फ़ोन पर बात करके अच्छी इलाज देने की बात कही थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अखिलेश यादव ने बात करके मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।