न्यूज़

युद्ध के लिए रूस के पास कम हो गए हथियार, अब सीरिया से मंगा रहा है सैन्य वाहन

यूक्रेन-रूस युद्ध को करीब 6 महीना हो चुका है। एक तरफ जहां अमेरिका युद्ध के लिए हथियार देकर यूक्रेन की मदद कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ खबर है कि लंबे युद्ध के कारण रूस के पास हथियारों की कमी हो गई है। खुफिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि रूस युद्ध जारी रखने के लिए दूसरे देशों से हथियार खरीद रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक व्यापारी जहाज को पिछले महीने के अंत में सीरिया से रूस जाते हुए देखा गया था। एसे में आशंका जताई जा रही है कि क्या सबसे ताकतवर देशों में से एक रूस अन्य देशों की मदद लेने को मजबूर हो रहा है।

स्पार्टा- II से सैन्य वाहनों को ले जाया गया रूस 

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में जहाज के बारे में कहा जा रहा है कि इसका नास स्पार्टा- II है। मालूम हो कि इस जहाज पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखा है। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक यह सीरिया से रूस जाते वक्त तुर्की के बोस्फोरस जलडमरूमध्य से गुजरा था। स्पार्टा- II पर नजर रखने वाले यूरोपीय खुफिया अधिकारियों का मानना है कि यूक्रेन में युद्ध को जारी रखने के लिए इससे सैन्य वाहनों को रूस ले जाया गया था।

यूक्रेन को अपनी रक्षा के लिए अमेरिका और यूरोप से अरबों डॉलर के हथियार मिले हैं। वहीं रूस को युद्ध में भयानक नुकसान हुआ है। इसमें रूस को अग्रिम मोर्चों पर तैनात अपने सैनिकों को सपोर्ट करने के लिए अपने खुद के संसाधनों पर निर्भर होना पड़ा है। अमेरिकी अनुमानों की मानें तो हजारों रूसी सैनिक मारे गए हैं या घायल हुए हैं और हजारों बख्तरबंद वाहन नष्ट हो गए हैं।

टार्टस बंदरगाह से सैन्य वाहनों को लाया गया था

खुफिया अधिकारियों और ब्लूमबर्ग द्वारा देखी गई 17 से 25 जुलाई की उपग्रह इमेजरी के अनुसार स्पार्टा- II लगभग निश्चित रूप से सीरिया के टार्टस बंदरगाह से सैन्य वाहनों को लाया था जो रूस द्वारा उपयोग किया जाता है। अधिकारियों ने कहा कि यह वाहन किस प्रकार के थे यह स्पष्ट नहीं हो सका। जहाज को सीरिया में वाहनों के साथ देखा गया था। मालूम हो कि टार्टस बंदरगाह रूस के नियंत्रण में है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 833

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *