न्यूज़

एडवांस बुकिंग में धड़ाम हुई टाइगर श्राफ की फिल्म गणपत, किया बस इतना कलेक्शन

टीम खबर इंडिया की। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत शुक्रवार यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। टाइगर को इस फिल्म से जितनी उम्मीदें हैं, वो फिलहाल तो पूरी होती नहीं दिख रही है। फिल्म का पहले दिन का अर्ली कलेक्शन सामने आया है। एडवांस बुकिंग में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी वहीं गणपत ने पहले दिन सिर्फ 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की शुरुआत स्लो हुई है, ये वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है।

फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन, बिग-बी का अहम रोल
हर बार की तरह इस बार गणपत में भी टाइगर का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। गणपत में कृति और टाइगर के साथ अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। इस फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। गणपत हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। हालांकि साउथ में इस फिल्म का कुछ खास कलेक्शन नहीं होने वाला है क्योंकि विजय की लियो रिलीज हुई है।

यारियां 2 से गणपत की सीधी टक्कर

टाइगर की फिल्म गणपत की टक्कर दिव्या खोसला कुमार की फिल्म यारियां 2 से हुई है। यारियां 2 भी आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिव्या के साथ मीजान जाफरी पर्ल वी पुरी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। गणपत की बात करें तो इसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। वहीं वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूस किया है।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *