न्यूज़

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 02 जून (Thursday)

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष: घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं गृहसज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। तनाव से बचें।
  2. वृषभ: मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में व्यर्थ के झगड़े बढ़ सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।
  3. मिथुन: कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में अफसरों का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। आय में व्यवधान आ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। परिवार की चिंता बढ़ेंगी।
  4. कर्क: आज के दिन आप खुद में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे, लेकिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापार ठीक रहेगा।
  5. सिंह: आज के दिन आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।
  6. कन्या: आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको कोर्ट कचहरी के मामले में विजय मिलने की सम्भावना है।
  7. तुला: मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अहम रहने वाला हैं क्योंकि व्यापार के लिए कई नए समझौते आएंगे। अच्छे से विचार-विमर्श करके ही कोई निर्णय ले जिससे यह भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध हो।
  8. वृश्चिक: अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को आज के दिन अपने दोस्तों की ओर से किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इन चुनौतियों से भागने की बजाये इनका डटकर सामना करे।
  9. धनु: गुरु चतुर्थ आज चन्द्रमा सप्तम व सूर्य पँचम हैं। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।
  10. मकर: चन्द्रमा खष्ठम व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।
  11. कुंभ: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए गणेश स्तोत्र का पाठ करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।उड़द व गुड़ का दान करें।
  12. मीन: तृतीय चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। छात्रों के करियर में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। आसमानी व पीला रंग शुभ है।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *