Today Horoscope : दैनिक राशिफल 05 सितंबर ( Monday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 05 सितंबर ( Monday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान और योग उपयोगी रहेगा। बुद्धिमानी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सोच-समझकर ही निवेश करें। आपकी पूरी ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएगा और घरेलू तनाव को दूर करने में सहायक होगा। आपका प्रिय आपसे एक वादा मांगेगा, लेकिन ऐसा कोई वादा न करें जिसे आप पूरा नहीं कर सकते।
  2. वृषभ: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। यदि आप अपने जीवन साथी से स्नेह की अपेक्षा रखते हैं तो आज का दिन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। लवमेट के साथ आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन के लिए समय अच्छा है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  3. मिथुन: आज आप में से कुछ लोग महत्वपूर्ण निर्णय लेने पर मजबूर हो सकते हैं, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। घरेलू सुख-सुविधा की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। शाम के समय अपने बच्चों के साथ कुछ मस्ती भरा समय बिताएं।
  4. कर्क: सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक से चिन्तित रहेंगे। मन परेशान रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। परिश्रम के सार्थक परिणाम भी मिलेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
  5. सिंह: कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें।
  6. कन्या: परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संयत रहें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।
  7. तुला: रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
  8. वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
  9. धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
  10. मकर: आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। यदि नौकरी की तैयारी कर रहे लोग किसी इंटरव्यू को देने जा रहे हैं उन्हें उसमें सफलता मिलेगी। आप घर परिवार में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा पाकर प्रसन्न रहेंगे,लेकिन विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी,इसलिए उन्हें पूरी मेहनत करनी होगी। आप किसी बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं,लेकिन उसमें किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। परिवार में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रसन्न रहेगा।
  11. कुंभ: शनि द्वादश हैं। तुलसी व बेल की पूजा करें गुरु इसी राशि से द्वितीय है। धनु के चन्द्रमा का प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। पॉलिटक्स में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। बैगनी व पीला रंग शुभ है।
  12. मीन: गुरु का इस राशि में व शनि का इस राशि से एकादश प्रभाव जॉब के लिए शुभ है। चन्द्रमा का दशम भाव में गोचर जॉब व व्यवसाय को लाभ दे सकता है। गुरु शिक्षा में सफलता की प्राप्ति कराएगा। हरा व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)